हर्षोल्लाल से मनाया जा रहा है 71वां गणतंत्र दिवस

हर्षोल्लाल से मनाया जा रहा है 71वां गणतंत्र दिवस

आज हम पूरे उल्लास और गर्व के साथ अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। दिल्ली में हुए भव्य समारोह में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (नेशनल वार मेमोरियल) पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। ये पहली बार था जब प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति के स्थान पर नेशनल वार मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राजपथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने परेड की सलामी ली। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसनारो शामिल रहे।

आज गणतंत्र दिवस परेड में सबसे पहले कमांडिग ऑफिसर असित मिस्त्री ने सलामी दी। इस अवसर पर जलसेना द्वारा बोइंग पी8-आई पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट और कोलकाता क्लास डेस्ट्रॉयर व कल्वरी क्लास की पनडुब्बी की झांकी का प्रदर्शन किया गया। टी-90 भीष्म टैंक, तोप के-9 ने भी अपना शक्तिप्रदर्शन किया। परेड में इंटीग्रेटेड वेपन सिस्टम रुद्र को भी शामिल किया गया। परेड में 16 राज्यों द्वारा 22 झांकियों का प्रदर्शन किया गया जिसमें जम्मू कश्मीर की झांकी ‘बैक टू विलेज’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

स्त्री शक्ति ने भी यहां मज़बूत भागीदारी की। कैप्टन तानिया शेरगिल ने परेड का नेतृत्व किया वहीं सीआरपीएफ की महिला बाइकर्स ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज़ करतब दिखाए। पांच एनफिल्ड पर महिला बाइकर्स ने पिरामिड बनाया वहीं इनके द्वारा ऑलराउंड डिफेंस फार्मेशन और बीम फार्मेशन भी बनाई गई। इस अवसर पर बहादुरी के लिये पुरस्कृत 49 बच्चों ने भी राष्ट्रपति को सलामी दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews