सियासी हलचल : एक और कांग्रेस विधायक का इस्तीफा, पार्टी में हड़कंप

कांग्रेस विधायक

पुदुचेरी, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस (Congress) को एक और बड़ा झटका लगा है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी (Union Territory of Puducherry) से एक और कांग्रेस विधायक ए जॉन कुमार (Congress MLA A. John Kumar) ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वी नारायणस्वामी (V Narayanaswamy) की अगुवाई वाली कांग्रेस-डीएमके सरकार (Congress-DMK Government) अल्पमत में आ गई है।तेजी से हुए इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े… MP College : 134 शासकीय महाविद्यालयों में खुलेंगे नए अध्ययन केंद्र, हुआ अनुबंध

सुत्रों के मुताबिक, जॉन कुमार ने इस्तीफा देने का कारण कांग्रेस सरकार (Congress Government) में असंतोष बताया है। जॉन कुमार ने विधानसभा स्पीकर वी शिवकोलन्थु (Assembly Speaker V Sivakolanthu) को अपना इस्तीफा सौंपा है। जॉन कुमार वर्ष 2019 में हुए उपचुनाव (By-election) में कामराज नगर सीट (Kamaraj Nagar Seat) से निर्वाचित हुए थे।  इससे पहले 4 और विधायक इस्तीफा दे चुके है।

कुमार का इस्तीफा पार्टी के वरिष्ठ विधायक मल्लाडी कृष्णा राव (MLA Malladi Krishna Rao)  के इस्तीफे के बाद आया है, जिन्होंने पहले स्वास्थ्य मंत्री  (Health Minister) का पद छोड़ दिया था और सोमवार को विधानसभा से भी इस्तीफा दे दिया था।कुमार का इस्तीफे ऐसे समय पर आया है जब बुधवार को आगामी विधानसभा चुनावों (Assembly elections 2021)के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दौरे पर आ रहे है।

यह भी पढ़े… MP School : सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगी जल्द नई जिम्मेदारी, छात्रों को मिलेगा लाभ

खास बात तो ये है कि कुमार मुख्यमंत्री वी नारायण सामी ( Chief Minister V Narayan Sami) के करीबी माने जाते हैं। अब 30 सदस्यीय विधानसभा  वी नाराणस्वामी की अगुवाई वाली कांग्रेस-डीएमके सरकार के पास 14 ही विधायक का समर्थन रह गया है,  जबकि 15 की जरूरत है, ऐसे में सरकार विपक्ष के बराबर पहुंच गई है और अल्पमत में आ गई है।वही विधानसभा के अंदर सियासी समीकरण को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews