‘जातिगत जनगणना पर पीछे नहीं हटेंगे’, RSS-BJP को चेतावनी देते हुए बोले लालू प्रसाद यादव

लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने जातिगत जनगणना पर RSS-BJP को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस मुद्दे से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जातिगत जनगणना के लिए वह बीजेपी और आरएसएस पर दबाव डालते रहेंगे, ताकि दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के हक की गिनती हो सके।
Lalu Prasad Yadav

Lalu Prasad Yadav: सिंगापुर से लौटते ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आरएसएस और भाजपा पर तीखा का हमला बोला है। उन्होंने जाति जनगणना को लेकर इन दलों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि उन्हें मजबूर कर देंगे कि वह जातिगत जनगणना करवाएं। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) के जरिए कहा की जाति जनगणना करवाने से पीछे हटने की उनकी कोई औकात नहीं है।

चलिए विस्तार से जानते हैं कि उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए क्या लिखा, उन्होंने लिखा “इन RSS/BJP वालों का कान पकड़, दंड बैठक कराकर इनसे जातिगत जनगणना कराएंगे”। उन्होंने आगे लिखा कि “इनका क्या औकात है जो यह लोग जातिगत जनगणना नहीं कराएंगे”।

लालू का RSS-BJP को जनगणना पर अल्टीमेटम

लालू यादव के इस पोस्ट से साफ तौर पर यह समझ आता है कि वे यह कहना चाह रहे हैं कि भाजपा और आरएसएस को जातिगत जनगणना करने के लिए वे मजबूर करेंगे। चाहे उन्हें इसके लिए कड़े कदम क्यों ना उठाने पड़े। लाल यादव ने दलित, पिछड़े, आदिवासी और गरीब वर्गों की एकता पर जोर देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि इन समुदायों की ताकत को दिखाया जाए और जनगणना की इस मांग को पूरा किया जाए।

क्या होता है जातिगत जनगणना

जातिगत जनगणना एक सरकारी सर्वेक्षण प्रक्रिया होती है। जिसके जरिए देश की पूरी आबादी को उनकी जाति के आधार पर वर्गीकृत और गिना जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य यह होता है कि विभिन्न जातियों की जनसंख्या का आकलन करना ताकि उनकी सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक स्थितियों का विश्लेषण किया जा सके। इसके अलावा जातिगत जनगणना से सरकार को यह समझने में सहायता मिलती है कि समाज के किन वर्गों के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जिससे की नीति और योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके साथ ही साथ दूसरे लोग इन नीतियों और योजनाओं का फायदा ना उठा सके।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews