Road Accident: सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों समेत 8 की मौत, शादी से लौट रहा था परिवार

up road accident

रामपुर/उन्नाव, डेस्क रिपोर्ट।उत्तर प्रदेश (UP Road Accident) के रामपुर  और उन्नाव जिले में शुक्रवार देर रात दो भीषण सड़क हादसे हो गए और दोनों हादसों में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।वही 2 की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पहला हादसा स्पीड ब्रेकर और दूसरा ट्रक पलटने के चलते हुआ है। घटना के बाद घरों और गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है।इधर, उन्नाव में सड़के हादसे में 3 पुलिसकर्मियों (UP Police)की मौत हो गई और एक की हालात गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, इनके पदनाम बदले, आदेश जारी

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर जिले (Rampur District) के टांडा थाना क्षेत्र के सीकमपुर चौराहे के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुआ।मुरादाबाद के जयंतीपुर मोहल्ला थाना मझोला निवासी पूरन दिवाकर (50) की बेटी गीता का रिश्ता उत्तराखंड के काशीपुर के निकट सुल्तानपुर पट्टी निवासी कन्हैया दिवाकर से तय हुआ था। शुक्रवार को पूरन दिवाकर की बेटी गीता की लगुन की रस्म होनी थी। इसके लिए पूरन दिवाकर अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ सुल्तानपुर पट्टी गए थे। मारुती कार में कुल 6 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से वापस मुरादाबाद के जयंतीपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़े.. MP के किसानों के लिए बड़ी खबर, आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन, जानें नियम

इसी दौरान स्पीड तेज होने के कारण कार सीकमपुर चौराहे के पास रोड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर पलट गई और मौके पर 5 लोगों ने दम तोड़ दिया।स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल रैफर किया और शवों को पीएम के लिए भेजा। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है, सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे में इनकी मौत

पूरन दिवाकर (50) उनके साले विनोद दिवाकर (45), देवेंद्र सिंह तोमर (45), मुकेश वर्मा (30) और परमवीर सिंह (30) ठाकुर की मौत हो गई।

उन्नाव में भी भीषण सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सड़क किनारे खड़ी PRV गाड़ी पर ट्रक पलट गया, जिससे उसमे बैठे 3 पुलिसकर्मी दो महिला कॉन्स्टेबल और एक पुरुष कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।इसके अलावा हादसे में एक सिपाही गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घटना सफीपुर कोतवाली के महदी खेड़ा पुलिया के पास की है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव में हुए इस सड़क दुर्घटना में पुलिस कर्मियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है और जिला प्रशासन को हर मदद कराए जाने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews