शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, इनके पदनाम बदले, आदेश जारी

mp shivraj government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार (MP Shivraj Government) ने एक और बड़ा फैसला किया है। इसके तहत स्टाफ नर्स और नर्सिंग सिस्टर (Staff Nurse and Nursing Sister) के पदनाम बदले है, हालांकि वेतन और ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP के किसानों के लिए बड़ी खबर, आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन, जानें नियम

मप्र में स्टाफ नर्स और नर्सिंग सिस्टर के नाम में बदलाव किया गया है, जिसके बाद अब स्टाफ नर्स, नर्सिंग ऑफिसर और नर्सिंग सिस्टर, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के नाम से जाना जाएगा। चिकित्सा शिक्षा विभाग (medical education department) ने इसे लेकर शुक्रवार को आदेश जारी किए हैं। इसके तहत स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय और उससे जुड़े अस्पतालों में पदस्थ नर्सिंग सवंर्ग के पदनाम परिवर्तित किए गए हैं। लेकिन इनके ड्यूटी और वेतन में कोई बदलाव नहीं होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews