Road Accident: कांग्रेस विधायक के बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत, कार में बुरी तरह फंसे शव

Road Accident: कांग्रेस विधायक के बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत, कार में बुरी तरह फंसे शव

कोरबा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) से सटे राज्य छत्तीसगढ़ में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है। यहां कोरबा में  बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें मरवाही से कांग्रेस विधायक डॉ. केके ध्रुव के बेटे व बांगों विद्युत विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता प्रवीण कुमार ध्रुव समेत जूनियर इंजीनियर कुशल कुमार कंवर और ठेका श्रमिक शंकर सिंह पोर्ते की भी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए भेजा।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े.. Transfer : मध्य प्रदेश में पुलिसकर्मियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

मिली जानकारी के अनुसार, घटना छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली के पेट्रोल पंप के पास की है।  कांग्रेस विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव (Congress MLA Dr. KK Dhruv) के बेटे प्रवीण अपने सहयोगियों के साथ बिंझरा गांव गए थे, इसी दौरान तानाखार गांव के करीब उनकी कार और अम्बिकापुर की ओर से आ आ रही बस से टक्करा गई और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।बताया जा रहा है कि बस विपरित दिशा से आ रही थी, जिसके चलते यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़े.. सरकारी नौकरी : MP में इन पदों पर निकली है भर्ती, 30 अगस्त लास्ट डेट, जल्द करें एप्लाई

भिड़ंत इतनी जोरदार थी की तीनों के शव कार में ही फंस गए हैं, जिन्हें निकालने की कवायद पुलिस ने देर रात तक की।तीनों मृतकों की उम्र 26-27 साल के बीच होगी। जानकारी मिलने पर मरवाही विधायक केके ध्रुव भी पहुंच गए हैं। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया है, फिलहाल पुलिस (Chhattisgarh Police) ने मामला दर्ज कर बस ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही इलाके में मातम का माहौल पसरा हुआ है और कांग्रेस विधायक के घर नेताओं का जमावड़ा लग गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews