Russia-Ukraine War : यूक्रेन से लौट रहे भारतीय छात्र, Airport पर विशेष इंतजाम

Russia-Ukraine War : यूक्रेन से लौट रहे भारतीय छात्र, Airport पर विशेष इंतजाम

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रूस यूक्रेन युद्द (Russia-Ukraine War) के बीच फंसे भारतीय छात्रों (Indian Students) को वापस लाने की तैयारी तेज हो गई है। छात्रों को भारत लाने के लिए यूक्रेन की सीमाओं पर भारत के विदेश मंत्रालय ने अधिकारियों की तैनाती कर दी है। यूक्रेन की सीमाओं से लगने वाले देशों के रास्ते भारतीय छात्रों की वापसी कराई जा रही है। छात्रों का पहला जत्था रोमानिया पहुँच गया है ये जल्दी ही भारत पहुंचेगा। उधर भारत में भी यूक्रेन से आ रहे छात्रों के लिए विशेष इंतजाम किये गए हैं।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर भारतीय छात्रों के रोमानिया पहुँचने की पुष्टि की है।  उन्होंने इसका वीडियो भी शेयर किया है। श्री बागची ने यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी एडवाइजरी भी शेयर की है। इसमें भारतीय छात्रों से अपील की गई है कि वे भारतीय अधिकारियों के कोर्डिनेशन के बगैर बॉर्डर से कहीं नहीं जाएँ। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यूक्रेन की सीमाओं पर तैनात किये गए भारतीय अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर भी शेयर किये हैं। उधर रोमानिया एयरपोर्ट पहुंची एक भारतीय छात्रा  ने भारतीय अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि जब से हम यहाँ पहुंचे हैं भारतीय दूतावास के अधिकारी हमारी हर बात का ध्यान रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, जल्द सैलरी में होगा 26000 से 96 हजार तक इजाफा! देखें कैलकुलेशन

यूक्रेन से भारत पहुँच रहे छात्रों के लिए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport Mumbai) पर विशेष इंतजाम किये गए हैं। एयरपोर्ट का एक कॉरिडोर भारतीय छात्रों के लिए ब्लॉक कर दिया गया है यहाँ से छात्रों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने के बाद उनके शहरों  रवाना किया जायेगा। एयरपोर्ट के मुताबिक छात्रों की RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट  देखी जाएगी। यदि किसी छात्र के पास RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट नहीं होगी तो उसकी जाँच एयरपोर्ट पर ही की जाएगी जिसका खर्चा एयरपोर्ट उठाएगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, खरीदने का सुनहरा मौका

टेस्टिंग की रिपोर्ट आने तक छात्रों को एयरपोर्ट पर रुकना होगा और नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही रवाना हो सकेंगे, यदि किसी छात्र की RT-PCR रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसे कोविड गाइल लाइन के हिसाब से चिकित्सा दिलवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें – Bhopal News: यूक्रेन में फंसे एमपी के छात्र की मां से ठगे ₹42000, जाने क्या है पूरा मामला

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews