
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज हम आपको मिलाते हैं देश की पहली महिला वन स्टार राइडर से। जयपुर की साइमा सैयद (saima syed) ने 80 किलोमीटर की एंड्यूरेस में कांस्य पदक के साथ क्वालीफाई किया है और इसी के साथ उन्होने देश की पहली ‘वन स्टार राइडर’ बनने का गौरव भी अपने नाम कर लिया है। साइमा देश की पहली घुड़सवार बन गई हैं जिन्होने ये उपलब्धि हासिल की।
अहमदाबाद में आयोजित ऑल इंडिया ओपन एंड्यूरेस प्रतियोगिता में साइमा ने ये उपलब्धि हासिल की। इसका आयोजन एक्वेस्ट्रीयन फेडरेशन ऑफ इंडिया और ऑल इंडिया मारवाड़ी हॉर्स सोसाइटी की ओर से किया गया था। प्रतियोगिता में साइमा ने मारवाड़ी घोड़ी अरावली पर माउंट होकर हिस्सा लिया। 80 किलोमीटर की प्रतिस्पर्धा में देश के विख्यात घुड़सवार शामिल थे और साइमा ने उन्हें कड़ी टक्कर देते हुए कांस्य पदक के साथ रेस में क्वालीफाई किया है। इससे पहले साइमा ने 40, 60 और 80 किलोमीटर
इसके साथ ही साईमा सैयद देश की पहली महिला घुड़सवार बन गई हैं, जिसने ये उपलब्धि प्राप्त की है. इससे पूर्व साइमा ने 40-60-80 किलोमीटर की प्रतियोगिताओं में पदक हासिल करते हुए क्वालीफाई किया था। बता दें कि वन स्टार राइडर बनने के लिए 40-60-80 किलोमीटर की दो प्रतियोगिताओं में क्वालीफाई करना जरूरी होता है। यहां ये बात भी खास है कि एंड्यूरेस प्रतियोगिता में पुरूषों और महिलाओं के लिए अलग कैटेगरी नहीं होती और उन्हें एक ही साथ रेस में भाग लेना होता है। साइमा ने अपने प्रिय घोड़े अरावली के साथ ये रेस जीती है।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

