कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता के बेटे ने थामा BJP का दामन

कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्गज नेता के बेटे ने थामा BJP का दामन

नई दिल्ली।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला तेजी से चल रहा है। नेता अचानक बदल रहे समीकरणों को देखते हुए दल बदल रहे है। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले जनार्दन द्विवेदी के बेटे समीर द्विवेदी चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हो गए है।चुनाव से पहले समीर का बीजेपी में शामिल होना एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, वही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा झटका।दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव होने हैं और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।

द्विवेदी कांग्रेस के काफी बड़े नेता माने जाते हैं। उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का काफी करीबी माना जाता था। जब बेटे समीर के बीजेपी में ज्वाइन होने की बात कांग्रेस के दिग्गज नेता जनार्दन द्विवेदी से पूछी गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर वह बीजेपी में शामिल होते हैं तो यह उनका अपना फैसला होगा।ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि कांग्रेस के इतने बड़े नेता को यह मालूम नहीं है कि उनका बेटा बीजेपी में शामिल होने जा रहा है। वह साल 2018 तक राज्यसभा सासंद भी रह चुके हैं।

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारियों के लिए कई समितियों का गठन किया और चुनाव प्रबंधन समिति व प्रचार समिति में पूर्व महासचिव जनार्दन द्विवेदी को बतौर सदस्य जगह दी गई। द्विवेदी हाल के दिनों में कई मुद्दों को लेकर पार्टी के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए हैं। 30 मार्च 2018 को जनार्दन द्विवेदी को संगठन महासचिव पद से हटाया गया था। खास बात है कि इसका लेटर भी खुद उनके सिग्नेचर से जारी किया गया था। इस विदाई के साथ ही माना जा रहा था कि अब जनार्दन द्विवेदी सक्रिय राजनीति को अलविदा कह देंगे। वही बीते दिसंबर में आयोजित गीता प्रेरणा महोत्सव में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य जनार्दन द्विवेदी ने भी मंच साझा किया था, जिसके बाद उनके कांग्रेस छोड़ने की बात तेजी से फैली थी, कयास लगाए जा रहे थे कि द्विवेदी जल्द ही बड़ा फैसला ले सकते हैं, लेकिन इसके पहले उनके बेटे ने बीजेपी का दामन थाम कांग्रेस में हड़कंप मचा दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews