SBI ने दिया बड़ा झटका, FD पर ब्याज दर 0.40 फीसदी घटाई, जानिए नई दरें

SBI bank alert

नई दिल्ली| देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है| एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें घटाने का फैसला किया है। बैंक (Bank) ने सभी अवधि की एफडी पर ब्याज दरें 0.40% की कटौती की है। नई दरें 27 मई यानी आज से लागू हो गई हैं| एक महीने में बैंक के ग्राहकों को दूसरा झटका है. एसबीआई ने मई की शुरुआत में भी एफडी पर ब्याज दरें घटाने का फैसला कर ग्राहकों को मिलने वाले रिटर्न में कमी कर दी थी|

7 दिन से 45 दिन की FD पर पहले जो ब्याज दर 3.3 फीसदी थी, वो अब 2.9 फीसदी रह गई है। इसी तरह 46 दिन से 179 दिन की FD पर 4.3 की तुलना में अब 3.9 फीसदी ब्याज मिलेगी। बैंक ने बल्क डिपॉजिट (2 करोड़ या इससे अधिक) की ब्याज दरों में भी 50 बीपीएस तक की कटौती की है। इस श्रेणी के तहत एसबीआई द्वारा प्रस्तावित अधिकतम ब्याज दर 3% है। इस श्रेणी के अंतर्गत आने वाली नई दरें भी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

एसबीआई अब एफडी पर कितना देगा ब्याज

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews