SBI MCLR Hike: एसबीआई ने दिया करोड़ों ग्राहकों को झटका, उठाया बड़ा कदम, महंगा किया लोन

SBI

SBI MCLR Hike: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने ग्राहकों को झटका दे दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडींग में वृद्धि कर दी है। जिसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा। एसबीआई ने एमसीएलआर दर में 25 बेसिस पॉइंट यानि 0.25 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी है। बता दें की इन दरों से लोन और ईएमआई पर प्रभाव पड़ेगा। इस बैंक से करीब 40 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जुड़े हुए हैं।

ये हैं नई दरें

एसबीआई के मुताबिक अलग-अलग अवधि के लिए दरें की अलग निर्धारित की गई है। एक महीने और महीने के टेनर के लिए MCLR को बढ़ाकर 8.00% कर दिया गया है, जो 7.75% था। 6 महीने और एक साल की अवधि के लिए नई दर 8.50% है। वहीं तीन साल के टेनर के लिए दरों को 8.35% से बढ़ाकर 8.60% कर दिया गया है। नई दरें 15 दिसंबर से लागू होंगे।

महंगा हुआ लोन

कुछ दिनों पहले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कुछ दिनों पहले रेपो रेट में वृद्धि की है। जिसके बाद कई बड़े बैंकों ने MCLR दरों में वृद्धि करते हुए लोन को और भी महंगा कर दिया है। एसबीआई से करीब 40 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जुड़े हुए हैं। बैंक द्वारा लिए गए इस फैसले का असर सबसे ज्यादा उन ग्राहक पर होगा जिन्होनें लोन ले रखा है। हर महीने ईएमआई का भार भी बढ़ेगा। आरबीआई ने रेपो रेट में 35 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया गया है। अब रेपो रेट बढ़कर 6.25 तक पहुँच चुका है। केन्द्रीय बैंक ने एक साल में 5 बार रेपो दरों में बढ़ोत्तरी की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews