Pension Plan: बुढ़ापे में मिलेगी पेंशन की गारंटी, नहीं सताएगी पैसों की चिंता, SBI के इन 4 योजनाओं का उठायें लाभ

pension plan

Pension Plan: पेंशन के जरिए रिटायर के बाद वित्तीय सुरक्षा की गारंटी मिलती है। सरकार के अलावा कई बैंक भी पेंशन प्लान की सुविधा प्रदान करते हैं। जिसमें निवेश कर नागरिक मंथली, वार्षिक या छमाही पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इस तरह से वरिष्ठ नागरिकों का जीवन भी आराम से गुजरता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ऐसी कुछ योजनाएं चल रहा है। इनमें से कुछ ULIP प्लान तो कुछ ट्रेडीशनल। आइए जानें एसबीआई के इन स्कीम के बारे में विस्तार से-

एसबीआई लाइफ सरल पेंशन

एसबीआई के इस स्कीम के तहत मंथली पेंशन का लाभ मिलता है। यह है एक पारंपरिक पेंशन प्लान है। साथ में 50 लाख रुपये का बीमा और 5 वर्षों पर बोनस की गारंटी मिलती है। निवेशकों को इसमें दो Annuity ऑप्शन मिलते हैं, जिसे चुनकर वे वन टाइम पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें जीवन भर पेंशन की गारंटी मिलती है।

एसबीआई सरल रिटायरमेंट सेवर

यह एसबीआई के खास रिटायरमेंट प्लान में से एक है। जिसमें रेगुलर बोनस और पेंशन की गारंटी मिलती है। ताकि वरिष्ठ नागरिक अपने जरूरतों को पूरा कर सकें।

एसबीआई लाइफ रिटायर स्मार्ट

SBI Life Retire Smart एक ULIP प्लान है, जो वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करता है। इसमें समपर्ण निकासी, पूर्ण निक्सली और मैच्योरिटी के जरिए Annuity के रूप में पेंशन का लाभ मिलता है। भुगतान किए गए प्रीमियम का 101% रिटर्न की गारंटी भी मिलती है। पॉलिसी अवधि 35 साल है।

एसबीआई लाइफ रिटायर स्मार्ट प्लस

इस लिस्ट के अंतिम प्लान का नाम “एसबीआई लाइफ रिटायर स्मार्ट प्लस” है। यह भी एसबीआई का ULIP प्लान है। जिसमें पेंशन और बीमा दोनों का लाभ मिलता है। इसमें 7 अलग-अलग फंड विकल्प मिलते हैं। फंड मूल्य को बढ़ावा देने के लिए एडिशन और टर्मिनल एडिशन का लाभ भी मिलता है।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News किसी भी योजना में निवेश करने की सलाह नहीं देता।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews