Amrit Kalash scheme: 31 मार्च को खत्म हो रही है SBI की ‘अमृत कलश’ स्पेशल फिक्स डिपॉजिट स्कीम, जानें इसमें मिलने वाला सालाना ब्याज

Amrit Kalash scheme: 31 मार्च को खत्म हो रही है SBI की ‘अमृत कलश’ स्पेशल फिक्स डिपॉजिट स्कीम, जानें इसमें मिलने वाला सालाना ब्याज

Amrit Kalash scheme: एसबीआई की विशेष फिक्स डिपॉजिट स्कीम ‘अमृत कलश’ का समापन 31 मार्च को हो रहा है, जिसमें सीनियर सिटीजन्स को 7.60% और अन्य नागरिकों को 7.10% सालाना ब्याज प्रदान किया जा रहा है। दरअसल इस स्कीम में 400 दिनों के लिए निवेश करना होता है और लोग इसमें से अधिक ब्याज प्राप्त करने के लिए विचार कर सकते हैं।

निवेश प्रक्रिया और मिलने वाली सुविधाएं:

दरअसल ‘अमृत कलश’ एक विशेष रिटेल टर्म डिपॉजिट है, जिसमें सीनियर सिटीजन्स को 7.60% और आम नागरिकों को 7.10% के ब्याज दर से लाभ होता है। इसमें निवेश करने पर लोगों को महीने, तिमाही, और छमाही के अनुसार ब्याज का भुगतान होता है, और वे अपनी सुविधा के हिसाब से इसमें निवेश कर सकते हैं। निवेश की प्रक्रिया के लिए लोग बैंक ब्रांच, नेट बैंकिंग, या SBI YONO ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

‘वीकेयर’ स्कीम में भी अवसर:

वहीं इसी के साथ ही, एसबीआई चला रहा है एक और स्पेशल टर्म डिपॉजिट स्कीम, ‘वीकेयर’, जिसमें सीनियर सिटीजन्स को 5 साल या उससे अधिक की अवधि के डिपॉजिट पर 50 बेसिस पॉइंट्स का अतिरिक्त ब्याज प्राप्त होगा। इसमें 5 साल या इससे अधिक की FD पर 1% ब्याज मिलेगा, लेकिन मैच्योरिटी से पहले निकासी पर अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews