भारी बारिश के कारण राज्य में बंद रहेंगे स्कूल, 12 अगस्त को छुट्टी घोषित, प्रशासन से जारी किया आदेश, छात्रों को मिली राहत 

12 अगस्त को राज्य के कई जिलों में स्कूल बंध रहेंगे। जिला अधिकारी से आदेश जारी कर दिए हैं।
school news

School Closed:  राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कुछ इलाकों में तो बाढ़ जैसे स्थिति है। जलभराव के कारण सड़कों पर आवागमन भी ठप हो गया है।  जिसे देखते हुए जयपुर शहर और जयपुर ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्कूलों बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।

प्रशासन से जारी किया आदेश

12 अगस्त सोमवार को विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के लिए कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा। इस संबनफह में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मंजु शर्मा ने रविवार को आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी राजयकीय और निजी स्कूलों पर लागू होंगे। संस्थान प्रधान को अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

school closed

इन राज्यों में भी बंद रहेंगे स्कूल

जयपुर के अलावा अन्य 6 जिलों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। सवाई, भरतपुर, माधोपुर, करौली, गंगापुर और डीग में भी कक्षाओं का संचालन नहीं होगा। मौसम विभाग ने इन जिलों में  सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है। बादल गर्जन, आकाशीय बिजली और मूसलधार बारिश की संभावना जताई है। दौसा, सीकर, झुंझनं और टोंक समेत पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश को लेकर शासन-प्रशासन अलर्ट

राजस्थान में अगले 5-6 दिनों तक भारी बारिश की आशंका है। करौली में सबसे अधिक वर्षा (380मीमी) दर्ज की गई है। बरसात को देखते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने भी अधिकारियों के साथ मीटिंग की। आपदा प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। जलभराव वाली जगहों, बिजली पोल और तारों से दूर रहने की सलाह दी गई है। बेसमेंट का इस्तेमाल न करने का निर्देश भी दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews