School Holiday 2024 : कक्षा 8वीं तक के छात्रों को फिर राहत, बढ़ाई गई छुट्टियां, अभी इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, डीएम का आदेश जारी

school winter vacation

School Winter Vacation/ Holiday 2024 : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर को देखते कई जिलों में स्कूल की छुट्टियां फिर आगे बढ़ा दी गई है। आगरा जिले के पहली से आठवीं तक के स्कूलों में छुटि्टयां अब 24 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोलने के लिए जिलाधिकारी ने सुबह 10:30 से 3:30 बजे तक का समय निर्धारित किया है।

आगरा/कन्नौज में स्कूली छुट्टियां बढ़ी

आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के आदेश के तहत, कक्षा आठवीं तक के सभी स्कूलों में 23 और 24 जनवरी को अवकाश रहेगा। 25 जनवरी को हजरत अली का जन्मदिन और अगले दिन गणतंत्र दिवस है, ऐसे में अब स्कूल 27 जनवरी से ही स्कूल खुलेंगे।कक्षा नौवीं से 12वीं तक के स्कूलों में आनलाइन कक्षाएं संचालित करने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।यह आदेश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। इसी तरह कन्नौज में भी 24 जनवरी तक अवकश घोषित किया गया है।

चंडीगढ़/जम्मू में भी अवकाश बढ़ा

केंद्र शासित चंडीगढ़ में भी कक्षा पांच तक के स्कूलों में छुटि्टयां एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई हैं, अब 29 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।आधिकारिक तौर पर सर्दी के चलते स्कूल 25 जनवरी तक बंद रहेंगे, लेकिन इसके बाद 26 जनवरी और 27 जनवरी को भी अवकाश है। इसके बाद 28 जनवरी को रविवार है ऐसे में अब स्कूल 29 जनवरी को ही खुलेंगे।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने भी जम्मू संभाग के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है। जम्मू संभाग में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 27 जनवरी तक बंद रहेंगे, इस तरह 28 जनवरी को रविवार होने के चलते यहां भी स्कूल 29 जनवरी को खुलेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews