School Holiday 2024: छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

इस दिन राज्य भर के स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अन्य व्यावसायिक इकाइयों बंद रहेंगे।इससे पहले 1 मई को मजदूर दिवस के कारण राज्य भर में सरकारी छुट्टी थी।
School news

School Holiday 2024 : पंजाब के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। 10 मई दिन शुक्रवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन राज्य भर के स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अन्य व्यावसायिक इकाइयों बंद रहेंगे।इससे पहले 1 मई को मजदूर दिवस के कारण राज्य भर में सरकारी छुट्टी थी।

यूपी के इन जिलों में 7 मई को स्कूलों में अवकाश

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए वोटिंग 7 मई को होना है। इसमें उत्तर प्रदेश के संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू सहित कई निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा, जिसे देखते हुए वोटिंग वाले क्षेत्रों में स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है।

बीकानेर स्थानीय अवकाश

बीकानेर स्थापना दिवस (आखा तीज) के अवसर पर गुरूवार नौ मई को स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर ने गत वर्ष 8 दिसंबर को आदेश जारी कर वर्ष 2024 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए। आदेश अनुसार अक्षय द्वितीया (बीकानेर स्थापना दिवस) एवं पूनरासर हनुमान मेले के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। आदेशानुसार 9 मई 2024 को अक्षय द्वितीया एवं 10 सितंबर 2024 को पूनरासर हनुमान मेले के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

मणिपुर में 6-7 मई को स्कूल-कॉलेज बंद

बदलते मौसम और भारी बारिश के अलर्ट के चलते मणिुपर सीएम एन बीरेन सिंह ने स्कूल और कॉलेज में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 6 और 7 मई को अवकाश घोषित किया है, इस दौरान सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

इन राज्यों में शुरू हुई गर्मी की छुट्टियां

बता दे कि अप्रैल माह से देश के कई राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गए है। इनमें महाराष्ट्र ,ओडिशा ,पश्चिम बंगाल ,छत्तीसगढ़,बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी और त्रिपुरा शामिल है ।अब मई से दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शुरू होने वाली है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews