
School Holiday 2024: राजस्थान के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर पूरे शैक्षणिक वर्ष में गर्मी और हीटवेव को देखते सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों अवकाश घोषित घोषित करने के लिए अधिकृत कर दिया है। इसके बाद प्रदेश के अधिकतर जिलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है, वही कई जिलों के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इधर, पंजाब, हरियाणा और यूपी में भी अक्षय तृतीया पर अवकाश घोषित किया गया है। आईए जानते है किन जिलों में कितने दिनों का अवकाश घोषित किया गया है………..
राजस्थान के इन जिलों में अवकाश घोषित
- सिरोही जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने मुख्य जिला शिक्षाधिकारी के प्रस्ताव पर जिले में संचालित समस्त राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए 9 से 16 मई तक का अवकाश घोषित किया है। शेष कक्षाओं का समय यथावत रहेगा एवं समस्त शिक्षक व कार्मिक विभागीय समयानुसार उपस्थित रहेंगे।
- बाड़मेर कलेक्टर ने भीषण गर्मी को देखते हुए आज 10 तारीख पहली से आठवीं कक्षा का अवकाश घोषित किया गया है। आगे सत्रांत तक स्कूल का समय 7.30 से 11 बजे तक रहेगा ।
- भरतपुर में गर्मी और हीट वेव की वजह से सरकारी और निजी स्कूलों में 11 मई को छुट्टी का ऐलान किया गया है, जबकि 10 मई को परशुराम जंयती के उपलक्ष्य स्कूल बंद रहेंगे।
- टोंक में 11 मई तक कक्षा एक से 8 के विद्यालयों में अवकाश घोषित। 10 मई को परशुराम जयंती की छुट्टी और 12 मई को रविवार के दिन स्कूल बंद रहेंगे।करौली में कक्षा आठवीं तक के बच्चों का 10, 11 और 12 मई को अवकाश।
इन जिलों में स्कूलों का समय बदला
- जैसलेमर में कलेक्टर प्रतापसिंह नाथावत ने आदेश जारी कर स्कूल की टाइमिंग को बदलने के आदेश दिये हैं। इसके तहत कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की स्कूल सुबह 7.30 बजे से 11 बजे तक किया गया है। 11 बजे स्कूल समाप्त हो जाएगा।
- बीकानेर जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने 12वीं तक के सभी राजकीय और निजी स्कूलों का शैक्षणिक कार्य दोपहर 12 बजे तक अनिवार्य रूप से समाप्त करने के आदेश दिए हैं। अगर आदेश की अवहेलना की जाती है तो राजकीय या गैर राजकीय विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- नागौर में आठवीं तक की कक्षाएं 16 मई तक समय सुबह 7 से 10 बजे तक चलेंगी।झालावाड़ में कक्षा 1 से 8वीं तक के सरकारी व निजी सभी स्कूलों का समय सुबह 7.30 से 10 बजे तक रहेगा।अजमेर में कक्षा 9 से 12वीं तक का समय सुबह 11.30 बजे तक रहेगा।
- बांसवाड़ा में विद्यालयों का समय सुबह साढ़े सात से 11 बजे तक होगा। अजमेर में स्कूलों में समय दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
- जोधपुर में सुबह 7.30 बजे से सुबह 11 बजे तक ही स्कूल का संचालन किया जाएगा। यह आदेश प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के स्कूल के लिए आदेश जारी किया गया है।
- कोटा में जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी ने कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों को सुबह 7.30 बजे से 11 बजे तक संचालित करने का आदेश दिया है।
- भीलवाड़ा में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह 7.30 बजे से दिन के 11.30 बजे तक स्कूल संचालित करने का आदेश दिया गया है।
- झुंझुनूं में जिला कलेक्टर ने सुबह 7.30 बजे से 11 बजे दिन तक स्कूल संचालित करने के आदेश दिये हैं।
- दौसा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक स्कूल चलाने का आदेश दिया गया है.
इन राज्यों के स्कूलों में भी अवकाश घोषित
- उत्तर प्रदेश हाथरस बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आज अक्षय तृतीया पर सभी बोर्ड के नर्सरी से कक्षा आठ तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। इसके क्रम में जनपद के समस्त बेसिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, सीबीएसई, आईसीएसई एवं समस्त बोर्ड के नर्सरी से आठ तक के विद्यालयों में अक्षय तृतीया यानी 10 मई का अवकाश रहेगा।
- पंजाब में आगामी 10 मई सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। 0 मई को भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी।
- हरियाणा सरकार ने भी फरीदाबाद, दयालबाग और गुरुग्राम जैसे शहरों में स्थित सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल भी बंद रहेंगे । 11 व 12 मई, 2024 को शनिवार-रविवार की छुट्टी रहेगी।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

