School Holiday : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश घोषित, बंद रहेंगे 2 दिन स्कूल, आदेश जारी

बता दे कि अप्रैल माह से देश के कई राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गए है। इनमें महाराष्ट्र ,ओडिशा ,पश्चिम बंगाल ,छत्तीसगढ़,बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी और त्रिपुरा शामिल है ।अब मई से दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शुरू होने वाली है।
School news

School Holiday  2024: राजस्थान के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर पूरे शैक्षणिक वर्ष में गर्मी और हीटवेव को देखते सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों अवकाश घोषित घोषित करने के लिए अधिकृत कर दिया है। हालांकि, यह अवकाश छात्रों पर ही लागू होगा।

इसी क्रम में धौलपुर कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने हीटवेव अलर्ट को देखते हुए 8 -9 मई को जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है, शेष स्टाफ यथावत कार्य करेगें। यदि कोई भी संस्था प्रधान इस अवधि में विद्यालय संचालन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बीकानेर में स्थानीय अवकाश

बीकानेर स्थापना दिवस (आखा तीज) के अवसर पर गुरूवार नौ मई को स्थानीय अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर ने गत वर्ष 8 दिसंबर को आदेश जारी कर वर्ष 2024 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित किए। आदेश अनुसार अक्षय द्वितीया (बीकानेर स्थापना दिवस) एवं पूनरासर हनुमान मेले के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा। आदेशानुसार 9 मई 2024 को अक्षय द्वितीया एवं 10 सितंबर 2024 को पूनरासर हनुमान मेले के अवसर पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा।

पंजाब में भी 10 मई को अवकाश

पंजाब में आगामी 10 मई सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। 0 मई को भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को लेकर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और अन्य व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी।

इन राज्यों में शुरू हुई गर्मी की छुट्टियां

बता दे कि अप्रैल माह से देश के कई राज्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गए है। इनमें महाराष्ट्र ,ओडिशा ,पश्चिम बंगाल ,छत्तीसगढ़,बिहार, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पुडुचेरी और त्रिपुरा शामिल है ।अब मई से दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में शुरू होने वाली है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews