School Holiday: छात्रों के लिए काम की खबर, इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित, इनका समय बदला, आदेश जारी

School Holidays: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में वन्यजीवों के हमले के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कुछ विकासखंडों के आंगनबाड़ी और 12वीं तक के स्कूलों में 3 दिन का अवकाश घोषित किया है।
School

School

स्कूली छात्रों के लिए काम की खबर है। एक तरफ शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद हरियाणा व पंजाब जैसे कई राज्यों में 19 जनवरी 2026 से स्कूल खुलने जा रहे हैं वही उत्तराखंड के नैतीताल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और महाराष्ट्र के पुणे में अलग-अलग कारणों के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके अलावा झारखंड के रांची और उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों के समय में भी बदलाव किया गया है।

नैनीताल के इन विकासखंडों में 3 दिन स्कूल बंद

वन्य जीव-मानव संघर्ष की स्थिति को देखते हुए उत्तराखंड के नैनीताल जिले के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जनपद के धारी, ओखलकांडा व रामगढ़ विकास खंडों में 19 से 21 जनवरी 2026 तक स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सभी सरकारी, सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं के छात्रों के लिए लागू रहेगा। इसके साथ मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) और खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज में 20 जनवरी तक छुट्टी, गौतमबुद्ध नगर में समय बदला

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में माघ मेले को देखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों (परिषदीय/बोर्ड/CBSE/ICSE ) को 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। घने कोहरे और भीषण ठंड के चलते गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इसके तहत सभी सरकारी, निजी और विभिन्न बोर्ड (सीबीएसई, आईसीएसई, आईबी, यूपी बोर्ड आदि) से संबद्ध सभी स्कूलों में 19 जनवरी, 2026 से अगले आदेश तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

पुणे में आज इन स्कूलों में छुट्टी

अंतरराष्ट्रीय साइक्लिंग प्रतियोगिता ‘पुणे ग्रैंड टूर 2026’ के मद्देनजर पुणे जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने फर्ग्यूसन कॉलेज, गणेश खिंड, जंगली महाराज और आसपास की आंतरिक सड़कों के क्षेत्रों में स्थित शैक्षणिक संस्थानों के लिए एक दिन (19 जनवरी 2026) की छुट्टी घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। यह अवकाश शिवाजीनगर-घोले रोड, विश्रामबागवाड़ा-कस्बा, धोले पाटिल रोड, भवानी पेठ, औंध-बनेर, कोथरूड-बावधन, सिंहगढ़ रोड और वारजे-करवेनगर वार्ड कार्यालयों की सीमा में स्थित सभी आंगनबाड़ी, सरकारी और निजी स्कूलों, जूनियर और सीनियर कॉलेज व व्यावसायिक शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।

रांची में भी स्कूलों का समय बदला

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के स्कूलों के समय में बदलाव को लेकर निर्देश जारी किए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी निजी एवं केन्द्रीय विद्यालयों में केजी से कक्षा 6 तक की कक्षाओं का संचालन प्रातः 9 बजे के बाद करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से 24 जनवरी 2026 (शनिवार) तक प्रभावी रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews