School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर, भारी बारिश के चलते छुट्टी का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश

यूपी के शाहजहांपुर जिले में सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। वही बरेली और पीलीभीत जिले में सिर्फ सोमवार को आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। 
school news

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। भारी बारिश के चलते कई राज्यों में आज 7 जुलाई को शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भारी बारिश के चलते सोमवार को प्राइमरी स्कूल से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी स्‍कूल बंद करने का फैसला लिया है।

सीएम ने कहा कि शिक्षा निदेशक को एक सर्कुलर जारी करने के लिए कहा गया है कि सोमवार को छुट्टी रहेगी क्योंकि रेड अलर्ट घोषित किया गया है और इसके कारण प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं कक्षा तक के गोवा के सभी स्कूल सोमवर को बंद रहेंगे।वही बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। छात्रों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए, मुंबई (BMC क्षेत्र) के सभी BMC, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में पहले सत्र के लिए अवकाश घोषित किया गया है। अगले सत्र के लिए स्थिति की समीक्षा के बाद दोपहर में निर्णय लिया जाएगा।

इन जिलों में भी बंद रहेंगे स्कूल

  • ओडिशा के पुरी जगन्नाथ धाम में इस वर्ष रथयात्रा दो दिन निकाली जाएगी, ऐसे में मोहन चरण माझी सरकारी ने 8 जुलाई को सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया है।
  • छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी नैनीताल और बागेश्वर जिलाधिकारी ने 8 जुलाई सोमवार को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश जारी किये हैं।
  • भारी बारिश के कारण सोमवार को यूपी के बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले में आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। शाहजहांपुर जिले में सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम के निर्देश पर सोमवार और मंगलवार को विद्यालय नहीं खुलेंगे। बरेली और पीलीभीत जिले में सिर्फ सोमवार को आठवीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। 
  • हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीट- देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ और पंजाब की जालंधर विधानसभा सीट, बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र और मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के चलते 10 जुलाई को स्कूल-कॉलेज और फैक्ट्री में छुट्टी रहेगी ।
  •  शिक्षा विभाग ने कश्मीर डिवीजन में आने वाले सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 8 जुलाई से 17 जुलाई तक छुट्टियों की घोषणा की गई है। यदि आवश्यकता हुई तो छात्रों के लिए ऑनलाइन क्‍लास भी उपलब्‍ध कराई जाएंगी।
  • हिमाचल प्रदेश के समर क्लोजिंग स्कूल में 29 जुलाई तक मानसून ब्रेक होगा। जिला कुल्लू में 23 जुलाई से 14 अगस्त तक मानसून ब्रेक रहेगा और विंटर क्लोजिंग स्कूलों में 22 जुलाई से 29 जुलाई तक मानसून की छुट्टियां होंगी।इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews