School Holiday: भारी बारिश का कहर, कई राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल, 2 अगस्त को छुट्टी घोषित, छात्रों को मिली राहत, पढ़ें खबर

2 अगस्त को कई राज्यों में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। प्रशासन ने यह कदम भारी वर्षा, गर्जन, भूस्खलन इत्यादि खतरों को मद्देनजर रखते हुए उठाया है। आइए जानें शुक्रवार किन-किन राज्यों में विद्यालयों की छुट्टी रहेगी?
school holiday

School Holiday: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के आमजन के जीवन को प्रभावित किया है। लोगों को सड़कों पर जलभराव, बिजली कटौती और अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन ने छात्रों के हित में स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। 2 अगस्त को  कई राज्यों विद्यालयों की छुट्टी रहेगी।

कर्नाटक के इस जिले में स्कूल-कॉलेज बंद

उडुपी में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है। जिसे देखते हुए 2 अगस्त को स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश आँगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा। हालांकि डिप्लोमा पाठ्यक्रम, पीजी, आईटीआई और डिग्री कॉलेजों खुले रहेंगे।

केरल के 5 जिलों में जिलों में बंद रहेंगे स्कूल 

प्रशासन ने त्रिशूर, मालाप्पुरम, कोझिकोड, वायानड, कन्नूर और कसरगोड में 2 अगस्त को सभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग को बंद रखने का आदेश जारी किया है। वहीं पलक्कड जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे। लेकिन रेज़िडेन्ट स्कूलों और कॉलेजों में कक्षाओं का संचालन होगा।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी बंद रहेंगे विद्यालय 

राज्य में वर्षा को लेकर IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कक्षा 1 से 12वीं के सभी स्कूल 3 अगस्त तक बंद रहेंगे। आगे वाले दो दिन राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावनाएं हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश के तीन जगह बदल फटने की खबर सामने आई है। राज्य में भारी वर्ष को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसे देखते हुए सरकार ने 2 अगस्त को स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews