School Holiday : जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, डीएम का आदेश जारी, इन राज्यों में अवकाश घोषित, मिलेगा लाभ

school timing

School Holiday, School News : स्कूल में एक बार फिर से अवकाश की घोषणा की गई है। डेढ़ दिनों तक स्कूलों को बंद रखा जाएगा। इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। भारी भीड़ को देखते हुए शासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।

UP : 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्कूलों को लगभग 2 दिन के लिए बंद रखा जाएगा। 1 से 12वीं तक के छात्रों को इसका लाभ मिलेगा। निजी, अशासकीय सहित शासकीय स्कूल बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में जिलाधिकारी द्वारा 21 को हाफ डे और 22 सितंबर को 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में होने वाले मोटो जी और UP इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन को लेकर यह कदम उठाया गया है।

जनपद गौतम बुद्ध नगर में आगामी 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा एक्सपो सेंटर में इंटरनेशनल ट्रेड शो और 24 से सितंबर तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ग्रेटर नोएडा में मोटो जी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें दर्शकों की भारी भीड़ को देखते हुए छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जिला अधिकारी द्वारा 21 सितंबर को हाफ डे और 22 सितंबर को समस्त संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि इस अवधि में ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकती है। ऐसे में 21 सितंबर को दोपहर 2:00 बजे तक नर्सरी से 12वीं तक के स्कूल का संचालन किया जाएगा जबकि 22 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे।

पंजाब : 19 सितंबर को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा

पंजाब सरकार द्वारा बड़ी घोषणा की गई है। ऐसे में 19 सितंबर को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई है। स्कूल कॉलेजों को बंद रखा जाएगा। महान त्यौहार संवत्सरी के उपलक्ष्य पर यह अवकाश घोषित किया गया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सरकारी कार्यालय सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। हर कर्मचारी के लिए उपलब्ध आरक्षित छुट्टियों की सूची में इसे शामिल किया गया है।

कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश घोषित

गणेश चतुर्थी को देखते हुए कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कुछ राज्यों में इसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश,, तेलंगाना मध्य प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों में इसे बड़े पैमाने पर मनाया जाने के कारण इन जगहों पर 1 से 2 दिनों के अवकाश घोषित किए जाते हैं। जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा।

28 सितंबर को भी स्कूलों में अवकाश 

वही ईद ए मिलाद के अवसर पर 28 सितंबर को भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाएगा। जिसका लाभ एक से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगा। इस दौरान भी स्कूल कॉलेज संस्थान बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखा जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews