School Holiday 2025 : बढ़ गई छुट्टियां, अब इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी, मिलेगा लाभ

भारी बारिश के चलते पंजाब, यूपी, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के निजी और सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश को और आगे बढ़ा दिया गया है। आईए जानते है किस जिले में कब तक बंद रहेंगे स्कूल..........
school news

सांकेतिक तस्वीर

भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन को देखते हुए फतेहाबाद के खंड भुना, जाखल व टोहाना के अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय व अराजकीय विद्यालयों में 5 सितंबर तक और झज्जर में 6 सितंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी समस्त स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 7 सितंबर तक छुट्टी रखी गई है। इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। शिक्षकों व कर्मचारियों का स्कूल व कॉलेज में उपस्थित होना जरूरी नहीं है।

जम्मू कश्मीर में अवकाश घोषित

कश्मीर  संभागीय आयुक्त ने आज गुरूवार को पूरे कश्मीर में स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग सेंटरों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है। जम्मू संभाग में  5 सितंबर सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

राजस्थान के इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

दौसा और नागौर जिले में संचालित राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 4 सितम्बर का अवकाश घोषित किया गया है।

यूपी के इन जिलों में अवकाश घोषित

मुजफ्फरनगर, बागपत, आगरा, बुलंदशहर, मथुरा में में संचालित परिषद/राजकीय/अशासकीय/सहायता प्राप्त विद्यालयों/सीबीएसई/आईसीएसई से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों एवं मदरसा बोर्ड में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews