School Holidays 2025: छात्रों के लिए खुशखबरी, शिक्षा विभाग ने जारी किया छुट्टियों का कैलेंडर, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

अगले साल 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच स्कूल बंद रहेंगे। वहीं गर्मी की छुट्टी भी 20 दिनों की मिलेगी। 2025 में दो जून से 21 जून को स्कूल बंद रहेंगे।
School Holiday 2026

Bihar School Holiday 2025: बिहार के सरकारी स्कूलों के स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बिहार स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने साल 2025 की स्कूली छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत अगले साल बिहार में कुल 65 दिन यानी दो महीने से अधिक समय तक स्कूल बंद रहेंगे।

इसके अलावा सात दिन रविवार के भी शामिल करें तो छात्रों को 2025 में 72 छुट्टियों का लाभ मिलेगा। शिक्षा विभाग के यह बदलाव सभी सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में लागू होंगे। छुट्टियों का यह कैलेंडर प्राइवेट स्कूलों के लिए अनिवार्य नहीं है।बिहार के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और स्टूडेंट्स को गर्मी और सर्दी की छुट्टियां भी दी जाएंगी।दीपावली से लेकर छठ तक 10 दिन और गर्मी में 20 दिनों के लिए छुट्टी है ऐसे में शिक्षक छात्र-छात्राओं को होमवर्क देंगे। विद्यालय खुलने पर यह शिक्षक का दायित्व होगा कि होमवर्क का वे मूल्यांकन करेंगे।

Bihar School Holiday List 2025

  • अगले साल 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच स्कूल बंद रहेंगे।
  • गर्मी की छुट्टी  के दौरान 2 जून से 21 जून को स्कूल बंद रहेंगे।शिक्षकों को भी लाभ मिलेगा।
  • 2025 में धनतेरस, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा, भैया दूज और छठ पूजा को लेकर 20 से 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे।
  • नए कैलेंडर में बिहार में अन्य त्योहारों की तुलना में छठ के अवसर पर सबसे अधिक छुट्टियां मिलेंगे।
  •  तीज और जीवित पुत्रिका व्रत में पर्याप्त छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा महापुरुषों की जयंती पर स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया है।
  • मकर संक्रांति, रक्षाबंधन, जितिया, हरतालिका तीज, अनंत चतुर्दशी आदि की भी छुट्टी दी गई है।
  • मुस्लिम के त्यौहार में चांद का महत्व होता है इसलिए चांद के देखने के बाद छुट्टी में बदलाव किया जा सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews