School Holidays : छात्रों को बड़ी राहत, फिर अवकाश का ऐलान, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

सितंबर में रविवार के अलावा दूसरे चौथे शनिवार को अवकाश रहेगा। 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है, ऐसे में तेलंगाना, यूपी समेत कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
School

School Holiday 2024 : स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।अत्यधिक बाढ़ एवं बारिश की सम्भावना को देखते हुए कलेक्टर लोक बन्धु ने अजमेर जिले के सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं के छात्रों के लिए आज 9 सितम्बर को अवकाश घोषित किया गया है।वही मणिपुर सरकार ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण सोमवार और मंगलवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है।

इसके अलावा तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में कही कही भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इधर, पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी और माता सुलखनी जी की शादी की सालगिरह के चलते पंजाब के बटाला में 10 सितंबर को छुट्टी रहेगी। राजस्थान के अलवर जिले में भी पांडुपोल हनुमान मंदिर पर 10 सितम्बर को मेले के चलते कलेक्टर ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

  • सितंबर में 15 22, और 29 सितंबर को रविवार के चलते अवकाश रहेगा। 14 और 28 को दूसरा और चौथा शनिवार रहेगा, ऐसे में इस दिन भी कई स्कूलों में अवकाश रहेगा।
  • 16 सितंबर को ईद ए मिलाद बारावफात है, ऐसे में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।इन छुट्टियों के अलावा कुछ स्थानीय और क्षेत्रीय छुट्टियां भी रहेंगी। अबतक तेलंगाना, यूपी और बिहार में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
  • झारखंड के धनबाद जिले में 25 सितंबर को जिउतिया, 9 अक्तूबर को दुर्गापूजा सप्तमी, 1 नवंबर को दीपावाली और छह नवंबर को छठ के चलते सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
  • बिहार में सितंबर में 17 सितंबर को अनंत चतुर्थी और 25 सितंबर को जिउतिया पर्व की छुट्टी होगी।
  • विश्वकर्मा पूजा/ अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर (मंगलवार) को ,है, ऐसे में इस दिन भी उत्तर प्रदेश के कुछ स्कूलों में छुट्टी हो सकती है। हालांकि यह रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews