School Timing: भीषण गर्मी का कहर, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी, जानें कब लगेगी क्लास

सभी प्राइवेट, गैर सहायता प्राप्त, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और सभी सरकारी स्कूलों पर 22 अप्रैल से प्रभावी होंगे।
school timing

School Timing News: झारखंड में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। कक्षा केजी से लेकर 12वीं के टाइमिंग में बदलाव हुआ है। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आदेश जारी किया है। आदेश सभी प्राइवेट, गैर सहायता प्राप्त, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और सभी सरकारी स्कूलों पर 22 अप्रैल से प्रभावी होंगे। सोमवार से छात्रों की छुट्टी और स्कूल रिपोर्टिंग का समय बदल जाएगा।

कब लगेगी क्लास?

आदेश अनुसार कक्षा KG से लेकर 8वीं की क्लास सुबह 7 बजे से होगी और छुट्टी का समय 11:30 बजे होगा। 9वीं से 12वीं की क्लास सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।

धूप में होने वाली गतिविधियों पर भी लगी रोक

टाइम टेबल में बदलाव के अलावा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने धूप में होने वाली एक्टिविटी पर भी रोक लगा दिया है। सभी स्कूलों को धूप में प्रार्थना, खेलकूद और अन्य कार्यक्रम न करवाने की सलाह दी है।

गर्मी से परेशान राज्य के लोग

बता दें कि फिलहाल झारखंड हीट वेब के चपेट में है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी रांची में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों को गर्मी और हीटवेब से सावधानी बरतने की सलाह दी है। आने वाले दिनों में पारा चढ़ भी सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews