सिंधिया ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र, MP के लिए की ये बड़ी मांग

सिंधिया ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र, MP के लिए की ये बड़ी मांग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को एक पत्र लिखकर आगरा से ग्वालियर के बीच, आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 के 120 किलोमीटर लम्बे हाइवे की खस्ता हाल सड़क की दुर्दशा को सुधारने का अनुरोध किया है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आज 11 अप्रैल 2022 को एक पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बताया है कि स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के अंतर्गत आने वाले आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 (Agra Mumbai NH 3) का 120  किलोमीटर का हिस्सा बहुत ख़राब हो चुका है। राजस्थान के धौलपुर से मध्य प्रदेश (MP News) के मुरैना (Morena) के बीच इस राजमार्ग की हालत बहुत ख़राब है।  इस क्षेत्र की बसाहट और टोल नाकों के कारण ट्रकों की लम्बी लम्बी लाइन लगी रहती हैं। जिस कारण आगरा से ग्वालियर के बीच का सफर 3 घंटे में पूरा होता है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 32 जिलों में लू का येलो अलर्ट, जानें पूरे हफ्ते का हाल

सिंधिया ने कहा कि ये राजमार्ग पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय फोर लेन हाइवे बना था, इसलिए अब वर्तमान हालात को देखते हुए इस 120 किलोमीटर लम्बे हाइवे को सिक्स लेन एक्सप्रेस वे के रूप में विकसित किया जाये। आबादी वाले क्षेत्रों में फ्लाई ओवर या बाईपास बनाकर इसको आगरा (Agra News) में यमुना एक्सप्रेस बे से जोड़ दिया जाये जिससे दिल्ली से ग्वालियर (Gwalior News) तक का सफर सुगम हो जाये।

ये भी पढ़ें – धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं या गर्मी में पहाड़ों पर, IRCTC के ये टूर पैकेज आपकी जर्नी को बनायेंगे शानदार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews