सिंधिया की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव, 15 जून को हो सकते हैं डिस्चार्ज

सिंधिया की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव, 15 जून को हो सकते हैं डिस्चार्ज

नई दिल्ली| बीजेपी के दिग्‍गज नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) कोरोना (Corona) को लेकर अच्छी खबर आई है| सिंधिया और उनकी मां को कोरोना होने के बाद इलाज के लिए मैक्‍स अस्‍पताल (Max Hospital) में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है| उन्‍हें 15 जून को अस्‍पताल से छुट्टी दी जा सकती है|

दरअसल, कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आये दिग्‍गज नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया की अचानक तबीयत खराब हो गई थी| इसके बाद उन्हें दिल्ली के मैक्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था| ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया कोरोना वायरस के संक्रमण के इलाज को लेकर अस्‍पताल में भर्ती हुए थे| जांच में सिंधिया और उनकी मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं| सूत्रों के मुताबिक उन्हें 15 जून तक अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।

बताया जा रहा है कि उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक वे अस्पताल में फोन पर बातचीत भी करते हुए नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि वे 15 जून तक डिस्चार्ड भी हो जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews