महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर शुरू, केंद्र ने राज्य सरकार को लिखा पत्र

Corona bhopal

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra modi) बुधवार 17 मार्च को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। इस बैठक में अलग अलग राज्यों में कोरोना (corona) को लेकर समीक्षा की जाएगी। वहीं महाराष्ट्र (maharashtra) में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि वहां कोविड की दूसरी लहर (second wave of covid) की शुरूआत हो चुकी है।

ये भी देखिये- CM शिवराज सिंह के कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी से लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर ने रफ्तार पकड़ ली है और आंकड़ें डराने वाले हैं। केंद्र ने महाराष्ट्र सरकार को एक पत्र लिखा जिसमें आगाह किया है कि कि महाराष्ट्र कोरोना की दूसरी लहर से गुजर रहा है, इसलिए राज्य सरकार कोरोना नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक उपाय करे। बता दें कि महाराष्ट्र में सोमवार को एक दिन में 15 हजार संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इससे पहले भी एक दिन में 16 हजार केस सामने आ चुके हैं और इस आंकड़े ने राज्य सरकार की नींद उड़ा दी है। महाराष्ट्र के साथ ही देश के अलग अलग राज्यों में भी कोरोना को लेकर स्थिति गंभीर होती जा रही है। इस हफ्ते देश भर में कोरोना के 1.56 लाख नए मरीज पाए गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर की शुरूआत के साथ ही पिछले हफ्ते में संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है और ये आंकड़े भयावह है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews