सिक्किम की खूबसूरत वादियां घूमिये, IRCTC ने बनाया 6 दिन का स्पेशल टूर पैकेज

सिक्किम की खूबसूरत वादियां घूमिये, IRCTC ने बनाया 6 दिन का स्पेशल टूर पैकेज

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC एक बार फिर आपको सिक्किम की खूबसूरत वादियों में ले जाने वाला है।  इसके लिए एक शानदार टूर पैकेज IRCTC ने एनाउंस (IRCTC Special Tour Package) किया है। टूर से जुडी पूरी डिटेल आईआरसीटीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर शेयर की है।

IRCTC ने आज एक बार फिर सिक्किम का टूर अनाउंस किया है जो पिछले टूर को मिस कर गए है उनके लिए ये एक मौका औए है। ये एयर  टूर पैकेज भुवनेश्वर एयरपोर्ट से शुरू होगा।  IRCTC ने आज इसका एक डिटेल ऑडियो वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर शेयर किया है।

IRCTC के मुताबिक सिक्किम एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Packages) 6 दिन 5 रात का होगा। टूर की शुरुआत कलिंगपोंग के साइट सीन के साथ होगी जिसमें मंगलधाम, डिओलो हिल और डॉ ग्राहम्स होम शामिल हैं। अगले दिन दर्पिन दारा हिल और खूबसूरत  फ्लॉवर नर्सरी, रमटेक मोनेस्ट्री दो द्रुल चोरटेन बुद्धिस्ट टेम्पल गंगटोक दिखाया जायेगा

पर्यटक इसके बाद 12,400 फीट पर स्थित सोमगो झील देखने जायेंगे,  इसके बाद प्रसिद्द बाबा हरभजन सिंह मेमोरियल घुमाया जायेगा। अगले दिन गंगटोक के और खूबसूरत और ऐतिहासिक स्थल दिखाए जायेंगे।  अंतिम दिन से एक दिन पहले दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में घुमाया जायेगा जिसमें  टाइगर हिल्स, बतासिया लूप, हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट ,PN जूलॉजिकल पार्क और बहुत कुछ घुमाया जायेगा।

ये भी पढ़ें – Indian Railways Update : IRCTC ने रद्द की 170 ट्रेन, आपकी बुकिंग तो नहीं है ?

इसके साथ साथ टी गार्डन, आवा आर्ट गैलरी जापानी टेम्पल की सैर भी पर्यटक करेंगे। 6 दिन के बाद टूर वापस भुवनेश्वर लौट आएगा। इस टूर का किराया  39,655/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है किराये में सबकुछ यानि रिटर्न एयर टिकट, होटल में रुकना, खाना  आदि शामिल है।

ये भी पढ़ें – MP News : इस कलाकार ने मात्र 30 सेकेंड में पेंसिल की नोक पर बनाई गणेश की प्रतिमा, आश्चर्यचकित रह गए लोग

यदि आप नार्थ ईस्ट घूमना चाहते हैं , सिक्किम की खूबसूरती आपको आकर्षित करती है तो IRCTC के इस टूर को मिस नहीं कीजिये।  IRCTC  की आधिकारिक वेबसाइट एवं आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर सिक्किम टूर से जुडी पूरी डिटेल उपलब्ध है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews