वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व मंत्री का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

वरिष्ठ सपा नेता और पूर्व मंत्री का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

आजमगढ़, डेस्क रिपोर्ट। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री वसीम अहमद (Former Minister Wasim Ahmed) का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें लखनऊ (Lucknow) के अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहां बीमारी के चलते आज सुबह केजीएमयू (KGMU) में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है।

वसीम अहमद यूपी के आजमगढ़ जिले (Azamgarh District) के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र (Gopalpur Assembly Constituency) से  3 बार विधायक(MLA) रहे। वे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की सोलहवीं विधानसभा (Sixteenth assembly) में विधायक रहे और सपा सरकार (SP Government) में बाल विकास पुष्टाहार व बेसिक शिक्षा एवं ऊर्जा राज्य मंत्री रहे। पूर्व मंत्री वसीम अहमद सपा के दिग्गज नेताओं में शुमार थे।  अहमद के निधन की खबर लगते ही समर्थकों का हुजूम उनके घर उमड़ने लगा। शाम साढ़े पांच बजे शिब्ली कालेज परिसर जनाजे की नमाज अदा की जाएगी।वे बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल गांव के मूल निवासी थे।पूर्व मंत्री के निधन की खबर से जिले के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews