Sex Racket : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक हालत में मिले 8 युवक-युवती

sex-racket

जालंधर, डेस्क रिपोर्ट।एक तरफ पूरा देश कोरोना संक्रमण के चलते कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा है।वही दूसरी तरफ पंजाब (Punjab) के जालंधर में एक बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket)  का खुलासा हुआ है। यहां जालंधर पुलिस ने बस्ती बावा खेल एरिया में चल रहे एक सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान के साथ 8 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े.. इंदौर स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी- कलेक्टर नहीं हटाए गए तो शुक्रवार से काम बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जालंधर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्ती बावा खेल एरिया में एक सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और मौके से आपत्तिजनक हालत में 8 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया। सूत्रों के अनुसार यहां इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ग्राहकों को फंसाया जाता था।  वही पूछताछ के बाद पुलिस ने एक युवक को छोड़ भी दिया है।फिलहाल मामले की आगे की जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस इस मामले में एक दो दिन में बड़ा खुलासा कर सकती है।

यह भी पढ़े.. मप्र में 12421 नए केस, 86 मौतें, सीएम बोले- तीसरी लहर के लिए हेल्थ इंफ्रा हो रहा तैयार

बता दे कि यह पहला मौका नहीं है।बता दे कि इसके पहले मार्च में लुधियाना (Ludhiana) में लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान बेरोजगारी (Unemployment) का फायदा उठाकर रोजगार (Employment) दिलाने के नाम पर अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट (Interstate Sex Racket) चलाने वाली महिला समेत 14 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया था वही जमशेदपुर (Jamshedpur) के साकची बंगाल क्लब के पास लोरियल एक्वा फैमिली सैलून(L’Oreal Aqua Family Salon) में 4 युवक-युवती भी आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किए गए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews