Sex Racket :बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, आपत्तिजनक सामान के साथ 12 युवक-युवती गिरफ्तार,

sex racket

कैथल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ देश में 1,84,372 नए कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) सामने आए है और 1027 मौतें हुई है।वही दूसरी हरियाणा (Haryana) के कैथल जिले (Kaithal district) में एक बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket)  का खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने अंबाला रोड स्थित स्पा सेंटर (Spa Center) और एक कैफे (Cafe) में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान के साथ मैनेजर, 4 युवतियां और 8 युवकों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: आपत्तिजनक हालत में 23 युवक-युवती गिरफ्तार, ग्राहकों से वसूलते थे 6000 रुपए

एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा के कैथल जिले की पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबाला रोड स्थित गोल्डन कैफे व रायल स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट (Sex Racket)  चलाया जा रहा है।इसके बाद टीम ने मंगलवार देर शाम एक कर्मचारी को 500 रुपये देकर स्पा सेंटर संचालक के पास भेजा और सौदा तय होते ही छापा मारा दिया। यहां मौके से स्पा सेंटर मालिक के साथ 12 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया, लेकिन एक युवक  भी मौके का फायदा उठा कर निकल गया।

यह भी पढ़े.. MP Weather : एक साथ 4 सिस्टम फिर एक्टिव, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

वही कैफे मालिक धुंधरेहड़ी निवासी बिट्टू रेड से पहले फरार हो गया ।गिरफ्तार  युवक जींद और कैथल जिले के आसपास गांव से संबंध रखते हैं, वही 2 युवतियां पानीपत और दिल्ली की बताई जा रही है।  सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फरार कैफे सेंटर संचालक व एक युवक की गिरफ्तारी को लेकर जांच की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews