Sex Racket : गेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक सामान के साथ 10 गिरफ्तार

sex-racket

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ देश में कोरोना (Corona virus) से हाहाकार मचा है, 24 घंटों में नए संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2 लाख के पास पहुंच गया हैं। वही ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket)  का खुलासा किया है। जनपद गौतमबुद्ध नगर और ग्रेटर कैलाश के दो स्थानों पर पुलिस ने छापा मारा और 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं।

ये भी देखिये – लोकायुक्त की कार्रवाई, पशुपालन विभाग के बाबू 6500 रूपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्रेटर नोएडा के दो गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और यहां से सेक्स रैकेट संचालित किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने चिन्हित स्थान पर छापा मारा और मैनेजर व चार महिलाओं सहित 10 लोगों को पकड़ा गया है। कासना पुलिस ने ईकोटेक वन पुलिस के साथ मिलकर दो अलग अलग स्थानों पर छापा मारा और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि प्रशांत गेस्ट हाउस और प्रधान गेस्ट हाउस को लेकर शिकायत मिली थी कि यहां खुलेआम देह व्यापार का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने निशानदेही करते हुए दोनों गेस्ट हाउस पर छापामार कार्रवाई की और 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस आरोपियों को कासना थाने में लेकर आई है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि इस सेक्स रैकेट के तार कुछ और हाई प्रोफाइल लोगों से भी जुड़े हो सकते हैं। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई देह व्यापार के अड्डों पर छापामार कार्रवाई की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews