पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हुए गिरफ्तार

पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा हुए गिरफ्तार

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मशहूर इंडस्ट्रलिस्ट और जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) को मुंबई पुलिस (Mumbai crime branch) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पोर्नोग्राफी (pornography) से जुड़े मामले को लेकर की गई है, जिसको लेकर पुलिस का कहना है कि उनके पास पर्याप्त साक्ष्य (evidence) मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक कुंद्रा न केवल इस केस से जुड़े हुए हैं बल्कि उनकी इस पूरे मामले में मुख्य भूमिका हो सकती है।

बीजेपी विधायक ने केंद्रीय वित्तमंत्री को लिखा पत्र, इस अफसर के मामले में CBI जांच की मांग

आपको बता दें यह केस फरवरी 2021 में क्राइम ब्रांच मुंबई द्वारा दर्ज किया गया था जिसमें न केवल पोरोनोग्राफिक कंटेंट (pornographic content) बनाने की बात की गई थी बल्कि उसे कई मोबाइल एप्लिकशन (mobile applications) पर पब्लिश (publish) कराने का मामला सामने आया था। पुलिस के मुताबिक इस कंटेंट को बनाने के लिए एक्टर्स को न केवल मजबूर किया गया था बल्कि इन फिल्म को कई पेड एप्लीकेशंस (paid applications) पर प्रसारित भी किया गया था।

आपको बता दें पुलिस ने अब तक इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है और तफ्तीश अब भी चालू है।यह पहली बार नहीं है जब कुंद्रा का नाम एडल्ट इंडस्ट्री से जुड़ा है, इससे पहले शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे भी कुंद्रा को लेकर महाराष्ट्र साइबर सेल (Maharashtra cyber cell) को स्टेटमेंट दे चुकी हैं कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री (Adult Industry) में लाने वाले राज कुंद्रा ही हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews