शिवराज का राहुल गांधी पर पलटवार “आपके पास नहीं तो मैं दूंगा डाटा, ना करें कोरोना वॉरियर्स का अपमान”

शिवराज का राहुल गांधी पर पलटवार “आपके पास नहीं तो मैं दूंगा डाटा, ना करें कोरोना वॉरियर्स का अपमान”

भोपाल।

देश में अब कोरोना(corona) संक्रमण पर सियासत शुरू हो चुकी है। जहां एक तरफ विपक्ष(opposition) कोरोना के बढ़ते मामले पर सरकार को घेरने में लगी है। वहीं दूसरी तरफ सत्ता पक्ष कोरोना को लेकर दलील देने में लगा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj singh chouhan) ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी(Rahul gandhi) पर कटाक्ष किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर(Twitter) पर कोरोना को लेकर 4 ग्राफ(graph) शेयर किए थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि अगर आपके पास डाटा(DATA) नहीं है तो डाटा मैं आप को भिजवा देता हूं। रणनीति के चक्कर में कोरोना वॉरियर्स(corona warriors) को बदनाम करने की कोशिश ना करें।

दरअसल शनिवार को कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा ट्विटर पर चार ग्राफ पोस्ट किए गए थे। जिनमें देश में लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले नजर आ रहे हैं। जिसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा है कि कि यदि वह कोरोना वॉरियर्स के जज्बे को खुश नहीं कर सकते तो उन्हें बदनाम करने की कोशिश ना करें। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपने कोरोना के बढ़ते संक्रमण का ग्राफ शेयर किया है लेकिन हम आपको भारत की रिकवरी दर के ग्राफ शेयर करना चाहते हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर आपके पास डाटा नहीं है तो वो डाटा हम आपको प्रदान करेंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता आपको कई बार नकार चुकी है और इस तरह की रणनीति भी आपकी कोई मदद नहीं करेगी।

बता दें कि देश में संक्रमण के 10,956 मामले सामने आने के साथ देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,97,535 पहुंच गये हैं। वहीं इस महामारी से एक दिन में सर्वाधिक 396 लोगों की मौत होने के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 8,498 हो गई है। जबकि जिन मरीजों की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। उनके इस रोग से उबरने की दर बढ़ी है और यह फिलहाल 49.47 प्रतिशत है। हालाकि राहत की बात ये है कि 1,47,194 मरीज इस रोग से उबर चुके हैं जबकि 1,41,842 मरीज मेडिकल निगरानी में हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews