चुनावों से पहले भाजपा को झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

चुनावों से पहले भाजपा को झटका, दो दिग्गज नेताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। 2017 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा (BJP) ज्वाइन कर चुनावों में जीत हासिल कर कैबिनेट मंत्री बने दिग्गज नेता यशपाल आर्य (Yashpal Arya) ने घर वापसी कर ली है।  यानि उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।  उनके साथ उनके विधायक बेटे संजीव आर्य (Sanjiv Arya) ने भी कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार (Uttrakhand Pushkar Singh Dhami Government) के दिग्गज मंत्री जिनके पास छह बड़े विभाग परिवहन, आबकारी, छात्र कल्याण, सामाजिक कल्याण, निर्वाचन और अल्पसंख्यक कल्याण जैसे विभाग थे उन्होंने भाजपा छोड़ दी।  उनके साथ उनके विधायक बेटे संजीव आर्य ने भी भाजपा  छोड़ दी और कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

ये भी पढ़ें – PM Narendra Modi 13 अक्टूबर को देंगे देश को सौगात, इस योजना को करेंगे लॉन्च

बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य और नैनीताल से विधायक संजीव आर्य की कांग्रेस में वापसी के लिए कांग्रेस मुख्यलय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष रमेश गोदियाल, पूर्व सीएम एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत भी मौजूद थे।  कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद दोनों नेताओं ने सांसद राहुल गांधी से मुलाकात भी की।

ये भी पढ़ें – MP Weather: मप्र का मौसम बदला, आज 10 जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का भी अलर्ट

गौरतलब है कि उत्तराखंड में कांग्रेस और भाजपा में चुनावों से पहले सियासी खेल चल रहा है।  दोनों पार्टियों की नजर एक दूसरे के नेताओं पर है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews