Hindi News

4 नवंबर से 4 दिसंबर तक हेल्प डेस्क बनाएगी टीएमसी, SIR से पहले किस तैयारी में ममता बनर्जी

Written by:Mini Pandey
Published:
टीएमसी नेता कुणाल घोष ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर शुरू होने से पहले ही मतदाता सूची में छेड़छाड़ शुरू हो गई है।
4 नवंबर से 4 दिसंबर तक हेल्प डेस्क बनाएगी टीएमसी, SIR से पहले किस तैयारी में ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल में विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस (TMC) 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक क्षेत्रवार हेल्प डेस्क स्थापित करेगीपार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को वर्चुअल बैठक में यह घोषणा कीउन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर 27 अक्टूबर को एसआईआर की घोषणा की गई, जिसे टीएमसीसाइलेंट इनविजिबल रिगिंगबता रही है

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि एसआईआर और एनआरसी के नाम पर भाजपा लोगों को बांटना और अपमानित करना चाहती है, जबकि टीएमसी कार्यकर्ता किसी का नाम कटने नहीं देंगे। उन्होंने असम का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां लाखों हिंदुओं के नाम कटे थे, बंगाल में भी ऐसा होने की आशंका है। बोंगांव और रानाघाट जैसे क्षेत्रों में डर का माहौल है, टीएमसी कार्यकर्ता लोगों के साथ खड़े रहेंगे।

मतदाता सूची में छेड़छाड़ का आरोप

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एसआईआर शुरू होने से पहले ही मतदाता सूची में छेड़छाड़ शुरू हो गई है। अशोकनगर में करीब 900 मतदाताओं के नाम सॉफ्ट कॉपी से गायब हैं। 2002 की हार्ड कॉपी और वेबसाइट पर अपलोड सॉफ्ट कॉपी में भारी अंतर है। उन्होंने इसे ‘चुपी चुपी कर चुपी‘ प्रक्रिया बताया।

गृह मंत्रालय की नाकामी बताया

कुणाल घोष ने कहा कि हावड़ा-2 के गूमा-1 ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 159 में सॉफ्ट कॉपी में कोई मतदाता नहीं दिख रहा। यह केंद्रीय गृह मंत्रालय की नाकामी है, क्योंकि घुसपैठ उनकी जिम्मेदारी है। टीएमसी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में सभी जरूरी कदम उठाएगी और मामले की जांच की मांग की है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Mini Pandey
लेखक के बारे में
Keen of Indian politics. Providing insightful analysis. My expertise offers a nuanced understanding of New Analysis and political dynamics. View all posts by Mini Pandey
Follow Us :GoogleNews