MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन, जहां रुकती हैं गिनी-चुनी ट्रेनें! ट्रैवलर्स के लिए है खास

आज हम आपको भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे। जिसका जवाब जानना सामान्य ज्ञान के लिहाज से जरुरी होने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी आवश्यक है।
Indian Railways AI

भारतीय रेलवे का ऐतिहासिक इतना ज्यादा रोचक है, उतना ही अधिक मजेदार भी है। शुरुआती दौर में इसे केवल सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए शुरू किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे इसके महत्व को समझते हुए यात्रियों के लिए इसे शुरू कर दिया गया। आज की तारीख में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन चलाई जा रही है। प्लेटफॉर्म का नवीनीकरण किया जा रहा है। बता दें कि भारतीय रेलवे को 4 जोन में बांटा गया है। इसके अलावा, प्रतिदिन देशभर के सभी कोनों से 1300 से अधिक ट्रेनें संचालित की जाती है। यह लोगों के लिए सबसे आरामदायक और सस्ता माध्यम माना जाता है, जिसके जरिए लोग ध्यान से दूसरे स्थान तक बहुत ही कम पैसों में भी ट्रेवल कर लेते हैं।

भारत में लोकल ट्रेन के अलावा शताब्दी, दुरंतो, राजधानी, वंदे भारत, बुलेट ट्रेन, तेजस एक्सप्रेस, गरीब रथ, सुपरफास्ट, आदि चलाई जाती है। इसका किराया ट्रेन के हिसाब से तय किया जाता है।

भारतीय रेलवे (Indian Railways)

सफर के दौरान ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकती हुई अपने गंतव्य तक पहुंचती है। बता दें कि भारत में बड़े से लेकर छोटे स्टेशनों का निर्माण किया गया है, जिनके एक पार्टिकुलर नाम भी रखे जाते हैं। हालांकि, भारतीय इतिहास में इन नाम को कई दफा बदल भी दिया गया है, लेकिन इन ट्रेनों के रुकने के लिए जो स्टेशन का निर्माण किया जाता है… वह यात्रियों की संख्या और शहर के क्षेत्रफल के हिसाब से निर्धारित की जाती है।

भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन

पिछले कई आर्टिकल में हम आपको भारत के बहुत सारे स्टेशनों से रूबरू करवा चुके हैं। इनकी अपनी अलग-अलग खासियत है। कोई सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन माना जाता है, तो कोई रेलवे स्टेशन देश का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है… तो कुछ स्टेशन ऐसे भी है जो अपनी लग्जरी सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आज हम आपको भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे। जिसका जवाब जानना सामान्य ज्ञान के लिहाज से जरुरी होने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी आवश्यक है।

ईब (IB)

दरअसल, भारत के सबसे छोटा रेलवे स्टेशन का नाम ईब है, जिसे इंग्लिश में IB भी लिखा जाता है। यह स्टेशन अपने नाम की तरह ही छोटा है। यहां केवल दो ही प्लेटफार्म है। इसका इतिहास भी लगभग 134 साल से अधिक पुराना माना जाता है। यह उड़ीसा राज्य झारसुगुड़ा जिले में स्थित है। इस स्टेशन को आम बोलचाल की भाषा में लोग आईबी रेलवे स्टेशन पुकारते हैं। समुद्र तल से करीब 250 से अधिक मीटर की ऊंचाई पर स्थितियां स्टेशन का निर्माण साल 1891 में किया गया था। इसके नामकरण के पीछे का इतिहास भी काफी रोचक रहा है। यहां पर बहुत अधिक ट्रेन नहीं रुकती, लेकिन कुछ स्पेशल ट्रेन यहां पर रूकती है, जिससे एक शहर से दूसरे शहर जाने में कोई तकलीफ नहीं होती। इसके अलावा, यहां हमेशा लोकल ट्रेन में पटरी पर दौड़ती रहती है।

अन्य छोटे स्टेशन

बात करें भारत के सबसे छोटा रेलवे स्टेशनों की लिस्ट की, तो इसमें ईब के अलावा अन्य कई स्टेशन है, जिनमें बांसपानी का नाम भी शामिल है, जो कि उड़ीसा में ही स्थित है, जहां केवल एक प्लेटफार्म है। इसकी लंबाई में 140 मीटर है। इसके अलावा, आंध्र प्रदेश में स्थित पेनुमारू रेलवे स्टेशन, गुजरात में स्थित ओड रेलवे स्टेशन भी देश का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन माना जाता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews
भारत का सबसे छोटा रेलवे स्टेशन, जहां रुकती हैं गिनी-चुनी ट्रेनें! ट्रैवलर्स के लिए है खास