सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कार में जहरीली गैस भरकर की खुदकुशी, पुलिस के लिए लिखा नोट

indore news

Software engineer committed suicide : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। खुद को मारने के लिए इस शख्स ने अजीबोगरीब तरीका अपनाया। उसने अपनी बंद कार में नाइट्रोजन सिलेंडर खोल लिया। उन्होने अपनी कार के बाहर एक पर्चा भी चिपका दिया था जिसपर लिखा था कार का दरवाजा पुलिस ही खोले, इसमें जहरीली गैस भरी है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप है।

ये घटना शहर के उत्तरी हिस्से के महालक्ष्मी लेआउट की कुरुबरहल्ली जंक्शन के पास हुई। मृतक का नाम विजय कुमार (52) है और वो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक उन्हें दिल की बीमारी थी और इसी कारण वो डिप्रेशन में भी थे। उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होने अपने जीवन और बीमारी से तंग आने की बात लिखी है। पुलिस के मुताबिक विजय कुमार सोमवार को दफ्तर के लिए घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में उन्होने इस आत्मघाती घटना को अंजाम दे दिया। उन्होने अपनी कार को बेडशीट से ढंक दिया था इसके बाद वो कार के अंदर बैठ गए और गैस सिलेंडर का नॉब खोल दिया।

रास्ते से गुजरने वाले कुछ लोगों ने चादर से ढंकी हुई कार देखी तो उन्हें शंका हुई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार का दरवाजा खोला और विजय कुमार को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीसीपी नॉर्थ बेंगलुरु वी पाटिल के मुताबिक कार से सुसाइड नोट मिला है और अब वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews