Solar Pump Yojna सरकार दे रही किसानों को बड़ा फायदा, खेतों में लगा सकते हैं सोलर पंप

Solar Pump Yojna सरकार दे रही किसानों को बड़ा फायदा, खेतों में लगा सकते हैं सोलर पंप

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत सरकार किसानों के खेतों में सोलर पंप लगवा रही है। इस योजना का नाम पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Yojana) है। इस योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। इस योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षाम उत्थान महाभियान योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार किसानों को अपने खेतों में सौर ऊर्जा से चलने वाले सोलर पंप लगवाने पर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है।

यह भी पढ़ें – पीएम स्वनिधि योजना को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों को मिलेगा लाभ 

देश में आज भी डीजल इंजनों द्वारा खेतों की सिंचाई करने वाले किसानों की संख्या ज्यादा है। इस वजह से किसानों की कमाई का एक बड़ा हिस्सा डीज़ल का ईंधन खरीदने पर खर्च हो जाता है। इसीलिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना द्वारा सरकार बिना डीजल के सिंचाई के बारे में किसानों को जागरूक कर रही है। आइए जानते हैं कुसुम योजना के बारे में विस्तार से-

प्रधानमंत्री कुसुम योजना द्वारा सरकार का उद्देश्य देश में अक्षय ऊर्जा को आगे बढ़ाना और किफायती दरों पर किसानों को पम्प मुहैया करवाना है। इस योजना के चार चरणों में किसानों को सौर पंप वितरण किये जाएंगे, सौर ऊर्जा कारखाने का निर्माण करवाया जाएगा, इसके बाद ट्यूबवेल का निर्माण और वर्तमान पंपों का आधुनिकीकरण शामिल है।

यह भी पढ़ें – Swadesh Skill Card: विदेशों से भारत आए लोगों को मिलेगा रोजगार! ऐसे उठाए इस सरकारी योजना का लाभ

प्रधानमंत्री कुसुम योजना में बेहद आसानी से अप्लाई कर सकते हैं। इस योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए पीएम कुसुम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास ज़रूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, ऑथराइजेशन की कॉपी, जमीन जमाबंदी की कॉपी, रजिस्ट्रेशन की कॉपी, मोबाइल नंबर, बैंक एकाउंट डिटेल्स होने चाहिए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews