Swadesh Skill Card: विदेशों से भारत आए लोगों को मिलेगा रोजगार! ऐसे उठाए इस सरकारी योजना का लाभ

Swadesh Skill Card: विदेशों से भारत आए लोगों को मिलेगा रोजगार! ऐसे उठाए इस सरकारी योजना का लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। स्वदेश स्किल कार्ड  मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप, मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन और  मिनिस्ट्री ऑफ़ एक्सटर्नल अफेयर्स का  एक संयुक्त (joint)  शुरुआत है। जिस की सुविधा कोरोनावायरस के समय भारतीय सरकार द्वारा की गई थी।  इस योजना की शुरुआत सभी प्रवासियों के लिए की गई थी,  खासतौर पर उन लोगों के लिए की गई थी जो विदेशों में काम कर रहे हो और उन्हें अब भारत वापस आना हो।  उन्हें स्वदेश कार्ड दिया जाता है। स्वदेशी स्किल कार्ड 2022 के लिए भी लोगों को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़े…  क्या है Zomato instant सर्विस? आखिर क्यों उठ रहें हैं इस पर सवाल, जाने पूरा मामला

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर स्किल कार्ड एप्लीकेशन फॉर्म अप्लाई करना होगा और इसे अप्लाई करने के बाद अपनी इच्छा से आवेदक रोजगार हासिल किया जा  सकता है। जो भी लोग कोरोनावायरस के कारण फिर से भारत लौटे हैं वह रोजगार के लिए अभी अपना पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।  जो भी लोग इसके लिए अप्लाई करते हैं केंद्र सरकार उन्हें भारत और विदेशों में प्राइवेट कंपनियों से जोड़ कर  स्वदेश योजना के तहत लोगों को रोजगार दिलाने का काम करती है। इस योजना का फायदा उठाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी किया जाता है,  जो भी रोजगार पाना  चाहते हैं,  ऑनलाइन आप फॉर्म भरकर रोजगार से जुड़ी सारी जानकारी एप्लीकेशन के दौरान डाल सकते हैं।  जिसके बाद उनका डाटा इकट्ठा करके उनके योग्यता के आधार पर सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे।   किसी प्रकार की असुविधा या जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-123-9626 पर आप संपर्क कर सकते हैं।

कैसे करें रेजिस्ट्रैशन
  • स्वदेश स्किल कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाईट http://nsdcindia.org/swades/  पर जाए।
  • वहां पर एक होम पेज खुलेगा और  कौशल कार्ड फॉर्म दिखाई देगा उस पर क्लिक करें
  • और फिर फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारियों को भरें।
  • सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • और आपका स्वदेशी स्किल कार्ड ऑनलाइन रजिस्टर हो जाएगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews