सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, बेटी प्रियंका उनके साथ, ये है वजह

Sonia Gandhi

Sonia Gandhi hospitalized : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को आज बुधवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Ganga Ram Hospital Delhi)  में भर्ती कराया गया है, कहा जा रहा है कि रुटीन चैक अप के लिए सोनिया गांधी को एडमिट किया गया है, इस दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) भी मौजूद हैं।

सर गंगा राम हॉस्पिटल (Sir Ganga Ram Hospital ) हॉस्पिटल के चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डॉ. अजय स्वरूप ने ये जानकारी दी है कि “सोनिया गांधी को आज हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन (viral respiratory infection) की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया”

उधर कांग्रेस सूत्रों पर भरोसा करें तो सोनिया गांधी मंगलवार से ही अस्वस्थ हैं, यही वजह है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार शाम उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली भारत जोड़ो यात्रा में सात किलोमीटर पैदल चलकर दिल्ली लौट आए थे। उत्तर प्रदेश के बागपत के मवीकलां में रात बिताने के बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार सुबह 6 बजे फिर से शुरू हुई। हालांकि, प्रियंका गांधी यात्रा की बहाली में राहुल गांधी के साथ शामिल नहीं हुईं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews