Update : मुंबई में बागेश्वर धाम के महाराज के दिव्य दरबार में मची भगदड़, बच्चे और महिलाएं घायल

Bageshwar Dham

Bageshwar Dham: आखिरकार भारी विरोध के बावजूद देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बागेश्वर धाम कें महाराज का दरबार सजा, हालांकि, दो दिवसीय इस दरबार के पहले दिन ही बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री फिर विवादो में आ गए। बाबा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में शनिवार को अचानक से भगदड़ मच गई है, इस भगदड़ में कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए हैं, भारी भीड़ इस आयोजन में पहुंची थी। भगदड़ के बाद श्रद्धालु बदइंतजामी से नाराज नज़र आए, श्रद्धालुओं ने आयोजकों पर सवाल उठाया है।

Bageshwar Dham में भगदड़ Update

गौरतलब है कि कांग्रेस ने मुम्बई में बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार लगाने का विरोध किया है। लेकिन उसके बावजूद बाबा बागेश्वर धाम के मुम्बई में दो दिवसीय आयोजन की शनिवार से शुरुआत हो गई। मुंबई के ठाणे में बाबा बागेश्वर धाम का यह दो दिवसीय दिव्य दरबार लगा है।

बताया जा रहा है कि खासे विरोध के बावजूद बाबा के भक्त पहले दिन ही काफी संख्या में दरबार में पहुंच गए। सुबह जैसे ही आयोजन की शुरुआत हुई धीरे-धीरे भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। इस दौरान बागेश्वर धाम के दरबार में अचानक से भगदड़ मच गई है इस दौरान कई श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और पर्स भी गायब हो गए हैं, जबकि छोटे बच्चे और महिलाएं जख्मी हो गई हैं। इस हादसे के बाद भक्तों ने आयोजकों के इंतजाम को लेकर सवाल उठाए है।

बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री के दरबार का पिछले कई दिनो से विरोध जारी है। महाराष्ट्र कांग्रेस और अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार का विरोध किया था। इसके बाद कांग्रेस ने भी दरबार न लगाने की चेतावनी दी थी। इसे लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सीएम एकनाथ शिंदे को एक लेटर भी लिखा था, जिसमें धीरेंद्र शास्त्री के दरबार को मंजूरी न देने की मांग की थी। उन्होंने पत्र में लिखा था कि महाराष्ट्र में अंधविश्वास फैलाने वाले लोग के लिए कोई जगह नहीं है।

बीजेपी की विधायक गीता जैन, जिलाध्यक्ष रवि व्यास, कोषाध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल की ओर से शनिवार और रविवार को प्रवचन कार्यक्रम आय़ोजित किया गया है। लगभग 7 एकड़ मैदान में इसकी तैयारी की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews