यूपी के मुजफ्फनगर में STF को मिली बड़ी सफलता, 4 टाइमर बम किए बरामद

यूपी के मुजफ्फनगर में STF को मिली बड़ी सफलता, 4 टाइमर बम किए बरामद

STF gets big success: एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह खालापार इलाके से आरोपी जावेद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार टाइमर बोतल बम बरामद किए गए हैं। यह बम उसने खुद ही मुजफ्फरनगर में बनाए हैं। जावेद ने STF को बताया कि यह बम एक महिला ने ऑर्डर देकर बनवाए थे। STF अब महिला की तलाश में जुटी है। आरोपी इससे पहले भी टाइमर बम बना चुका था। आरोपी की ननिहाल नेपाल में है। पुलिस आरोपी का नेपाल कनेक्शन भी खंगाल रही है।

अपने दादा से ही आईईडी बम बनाना सीखा :

STF की जानकारी के मुताबिक आरोपी जावेद पूर्व में रेडियो ठीक करने का काम करता था और उसके दादा के साथ पटाखे बनाने का काम भी करता था। जानकारी के अनुसार जावेद ने अपने दादा से ही आईईडी बम बनाना सीखा था। STF के एडिशनल एसपी ने बताया कि जावेद को मशीनों के बारे में भी अच्छी जानकारी है। आरोपी ने इससे पहले भी टाइमर बम बनाने की बात कुबूली है। फिलहाल इंटेलिजेंस ब्यूरो और एटीएस की टीमें भी जावेद से पूछताछ कर रही हैं।

STF की टीम ने चार टाइमर बोतल बम किए बरामद:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जावेद के पास से STF की टीम ने चार टाइमर बोतल बम (आईईडी) बरामद किए हैं। वहीं STF का कहना है की इन बम का इस्तेमाल किसी बड़ी प्लानिंग में किया जा सकता था। जानकारी देते हुए एसटीएफ के एसपी ने बताया की, इससे पहले भी आरोपी टाइमर बम बना चुका है। बता दें, आरोपी का कनेक्शन नेपाल तक बनाया जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews