
Karni sena National President Killed : राजधानी जयपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई है। जिससे पूरे शहर में दहशत का मौहाल हो गया है। दरअसल, बदमाशों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम देते हुए सुखदेव सिंह पर गोलियां चलाई। जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इस मामले में लॉरेस बिश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पहले धमकी भी दी थी। जिसके लिए जयपुर पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा गया था।

घटना CCTV कैमरे में कैद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला सुखदेव सिंह के श्याम नगर स्थित निवास स्थान का है। जब बदमाशों करीब 1.30 बजे उनके घर पहुंचें और उनसे बातचीत भी की। जिसके बाद उनके सिर पर गोली मारते हुए वहां से फरार हो गए। इस घटना में गार्ड समेत एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की खबर मिली है। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने गली से निकलते वक्त एक कार को रोककर ड्रावर को गन दिखाई लेकिन बदमाशों की मंशा सफल नहीं हो पाई क्योंकि चालक मौके से कार लेकर भाग गया। जिसके बाद बदमाशों ने पीछे से आ रही स्कूटी सवार को गोली मारकर उसकी स्कूटी लेकर सभी फरार गए।
बता दें कि यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। बता दें कि शहर में इतनी कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद इस तरह गोलीबारी की घटना से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। साथ ही पुलिस पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
श्री राजपूत #करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष #सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की घर में घुसकर हत्या, आरोपी फरार, हत्या का #CCTV हुआ जारी, #राज्यवर्धन राठौर ने कहा ने कहा अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा, की शांति बनाए रखने की अपील@Ra_THORe @BJP4Rajasthan @mykarnisena pic.twitter.com/iMDwHCunII
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) December 5, 2023
राज्यवर्धन सिंह बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं
बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूँ। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सम्मानीय सामाजिक जनों को यह विश्वास दिलवाता हूं कि भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राजस्थान को अपराधमुक्त करना हमारी सबसे प्रथम प्राथमिकताओं में है।
उन्होंने आगे लिखा है कि आप सभी से अपील है कि इस कठिन घड़ी में शांति और धैर्य बनाए रखें। अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। मैं लगातार पुलिस से संपर्क में हूं। ईश्वर से गोगामेड़ी जी की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं परिजनों और उनके समर्थकों- शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना है।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूँ। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। सम्मानीय सामाजिक जनों को यह विश्वास दिलवाता हूं कि भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राजस्थान को अपराधमुक्त…
— Col Rajyavardhan Rathore (@Ra_THORe) December 5, 2023
शेखावत बोले- पुलिस कमिश्नर से ली जानकारी, आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूँ। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है। सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ लेते ही राज्य को अपराधमुक्त करना हमारी अग्रणी प्राथमिकताओं में है। गोगामेड़ी जी की आत्मा को प्रभु शांति प्रदान करें। परिजनों और समर्थकों- शुभचिंतकों को संबल प्राप्त हो।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी जी की हत्या के समाचार से स्तब्ध हूँ। इस संदर्भ में पुलिस कमिश्नर से जानकारी ली है और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी के लिए कहा है।
सामाजिक जनों को शांति और धैर्य रखना होगा। भाजपा सरकार के शपथ…— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) December 5, 2023
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

