सुप्रीम कोर्ट ने कहा- “12वीं के लिए CBSE और ICSE की मूल्यांकन स्कीम सही”

supreme court employees officers

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने CBSE और ICSE की 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। इसी के साथ 12वीं की मूल्यांकन स्कीम को सही व तार्किक बताया।

सरकारी नौकरी 2021: 8वीं-10वीं पास युवाओं के लिए यहां निकली है भर्ती, अच्छी मिलेगी सैलरी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार और बोर्ड को छात्रों की चिंता है इसलिए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है। अदालत ने कहा कि परीक्षा में 20 लाख बच्चे शामिल होंगे और उनके लिए संसाधन जुटाना होता। इसकी जिम्मेदारी कौन लेता ? बोर्ड ने छात्रों की बात सुनकर ही परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है। साथ ही मूल्यांकन की स्कीम पर अदालत ने भी सहमति जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि परीक्षा तो रखी गई है और जो छात्र इसमें शामिल होने का विकल्प चुनना चाहते हैं, वे ये कर सकते हैं।

बता दें कि याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि अगर परीक्षा कराना संभव नहीं है तो छात्रों को पूर्व में ही ये विकल्प दे देना चाहिए कि वे लिखित परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं या सीबीएसई और आईसीएसई द्वारा निर्धारित आंतरिक मूल्यांकन पद्धिति के आधार पर मार्किंग चाहेंगे। इसपर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये सुझाव छात्रों के हित में नहीं है। स्कीम के आधार पर छात्रों को दोनों विकल्प मिल रहे हैं और अगर वो आंतरिक मूल्यांकन में मिले नंबरों से संतुष्ट नहीं होंगे तो लिखित परीक्षा में बैठ सकते हैं। लिखित परीक्षा वैकल्पिक होगी और जो छात्र चाहेंगे वो इसमें शामिल हो सकेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews