
PM Modi hugs senior party worker Makhanlal Sarkar
देश में बहुत से लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्शन की आलोचना करते हैं लेकिन फिर भी उनके मन में जो होता हिया उसे वे व्यक्त करने से पीछे नहीं हटते फिर अवसर कोई भी हो….आज भी ऐसा ही हुआ..पश्चिम बंगाल की नई सरकार के गठन के समय मंच पर पीएम मोदी की नजर अचानक एक बुजुर्ग पर पड़ी… मंच पर मौजूद नेता पीएम के स्वागत में तालियाँ बजा रहे थे लेकिन उसू समय पीएम अचानक उस बुजुर्ग के पास गए उनके पैर छुए ..गले लगे और आशीर्वाद लिया … अचानक घटा घटनाक्रम लोगों के लिए आश्चर्य में डालने वाला था ..जो नहीं जानते थे वे प्रयास में लगा गए कि आखिर पीएम ने जिसके बुजुर्ग के पैर छुए वो कौन है?
शुभेंदु अधिकारी ने आज गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर की जयंती पर पश्चिम बंगाल के नए और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, बड़ा सा मंच सजा था जिसपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे, शपथ ग्रहण समारोह शुरू होने से पहले पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रविन्द्र नाथ टैगोर के chitr पर माल्यार्पण किया।
मंच पर इसी दौरान पीएम मोदी की नजर अचानक एक बुजुर्ग पर पड़ी और वे उनकी तरफ बढ़ गए, पीएम ने उनके पैर छुए , उन्हें गले लगाया और उनका आशीर्वाद लिया…ये दृश्य देखकर मंच मौजूद लोगों के साथ साथ उपस्थित जन सैलाब की अचरज में पड़ गया कि आखिर ये शख्स कौन है? दरअसल ये हैं बंगाल के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता माखन लाल सरकार जिन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ काम किया था।
श्यामप्रसाद मुखर्जी के साथी रहे हैं माखनलाल सरकार
आपको बता दें माखन लाल सरकार 1952 में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में मौजूद थे, पुलिस ने माखनलाल सरकार को भी इस दौरान गिरफ्तार किया था। माखन लाल सरकार आज 98 वर्ष के हो गए हैं और राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरूआती जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं में से एक है। सिलीगुड़ी के डाग गांव के रहने वाले माखनलाल सरकार 1945 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं, उन्होंने भाजपा केलिए बंगाल में बहुत काम किया विपरीत परिस्थियों में भी वे कभी पीछे नहीं हटे और आज श्याम प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा होते देख रहे हैं।
PM Modi ने कहा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा होगा
प्रधानमंत्री मोदी ने माखनलाल सरकार से मिलने के इस मार्मिक और अद्भुत पल को अपने सोशल मीडिया एकाउंट X पर शेयर किया है, उन्होंने लिखा- “आज, जब पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार शपथ ले रही है, तो हम सभी के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और राष्ट्र, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करना स्वाभाविक है। उनके सपनों को साकार करने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।”
हमारे पास हैं ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व
पीएम ने लिखा- ” कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान माखनलाल सरकार जी से मिलने का अवसर मिला। एक कट्टर राष्ट्रवादी, उन्होंने डॉ. मुखर्जी के साथ काम किया और उनके साथ जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तारी भी झेली। उन्होंने अपना जीवन हमारी पार्टी को समर्पित कर दिया, पश्चिम बंगाल में पार्टी का आधार बढ़ाया और समाज के हर वर्ग के लोगों को पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। भाजपा में हमें इस बात पर गर्व है कि हमारे पास ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व हैं जिन्होंने जनता के बीच काम किया है और हमारी पार्टी को मजबूत किया है।”
𝐓𝐡𝐢𝐬 𝐢𝐬 𝐡𝐨𝐰 𝐭𝐡𝐞 𝐁𝐉𝐏 𝐡𝐨𝐧𝐨𝐮𝐫𝐬 𝐢𝐭𝐬 𝐬𝐞𝐧𝐢𝐨𝐫 𝐤𝐚𝐫𝐲𝐚𝐤𝐚𝐫𝐭𝐚𝐬. 🙏🪷
On stage, during the swearing-in ceremony of new Chief Minister of Bengal, Prime Minister Shri Narendra Modi sought the blessings of Makhanlal Sarkar, one of the BJP’s oldest and… pic.twitter.com/WzPA93Rjnp
— BJP (@BJP4India) May 9, 2026
Today, as the first ever BJP Government takes oath in West Bengal, it is natural for all of us to remember Dr. Syama Prasad Mookerjee and his everlasting contribution to the nation and West Bengal in particular. No stone will be left unturned to fulfil his vision.
During the… pic.twitter.com/wjze0iEplQ
— Narendra Modi (@narendramodi) May 9, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

