सोशल मीडिया पर हर जगह हो रही ‘पॉपकॉर्न और पुरानी कार की बात’, आखिर क्या है वजह!

पॉपकॉर्न और पुरानी कार आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल GST काउंसिल की 55 वीं बैठक में लिए गए फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर हर जगह हो रही ‘पॉपकॉर्न और पुरानी कार की बात’, आखिर क्या है वजह!

GST काउंसिल की जयपुर बैठक के बाद से ही पॉपकॉर्न और पुरानी कार आम इंसान के सोशल मीडिया का हिस्सा बना हुआ है। कहीं इसको लेकर यूजर्स द्वारा मीम बनाकर इसका विरोध जताया जा रहा है, तो कहीं सीधे ही सरकार के इस फैसले को गलत बताया जा रहा है।

GST काउंसिल की बैठक में लिया गया था यह फैसला

21 दिसंबर के दिन जयपुर में GST काउंसिल की 55 वीं बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में जीन थेरेपी पर पूर्ण रूप से जीएसटी हटाने जैसा महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया था। साथ ही लॉन्ग रेंज मिसाइल पर GST के रेट का निर्णय भी हुआ था।

पर इन सभी निर्णयों के बीच जो दो निर्णय जनता के बीच इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चित हुए, उनमें से एक है पॉपकॉर्न पर 5 से 18% तक GST और दूसरा है पुरानी कार बेचने पर 12 से 18% तक GST, इन दोनों की रेट्स को लेकर सोशल मीडिया पर अनेकों प्रकार की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

आइए देखते हैं इन निर्णयों पर क्या कहते हैं सोशल मीडिया पर यूजर्स

आइए देखते हैं इन निर्णयों पर क्या कहते हैं सोशल मीडिया पर यूजर्स

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews