थलपति विजय ने पास की विधानसभा फ्लोर टेस्ट की अग्निपरीक्षा, TVK को मिला 144 विधायकों का समर्थन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय विधानसभा में विश्वास मत पेश करने में सफल रहे। उन्हें 144 विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ। इस तरह से उन्होंने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया।
Thalapathy Vijay

थलपति विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु में एक तरफ जीत तो हासिल की लेकिन बहुमत साबित करने के लिए इसे काफी मेहनत करनी पड़ी। अब विधानसभा के फ्लोर टेस्ट वाली अग्नि परीक्षा विजय ने पास कर ली है। उन्हें 144 विधायकों का समर्थन मिला है जबकि प्रमुख विपक्षी दलों को फ्लोर टेस्ट की वोटिंग से पहले सदन से वॉकआउट करते हुए देखा गया।

144 विधायकों का समर्थन हासिल कर अब टीवीके के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। बता दें कि चुनाव जीतने के बाद जब राज्यपाल ने विजय को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना था। तब उनसे 13 मई तक विश्वास मत हासिल करने को कहा था। इस परीक्षा को विजय ने पास कर लिया है।

विजय को मिला 144 विधायकों का समर्थन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 234 सीटों पर हुए मुकाबले में टीवीके गठबंधन सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा था। हालांकि उसके पास बहुमत का उतना आंकड़ा नहीं था कि वह अपने दम पर सरकार बना सके। कांग्रेस, CPI, VCK, CPI (M), IUML जैसे छोटे-छोटे दलों के समर्थन से विजय ने अपनी सरकार बनाई थी। अब वोटिंग के दौरान 144 विधायकों ने उनका समर्थन किया।

सदन में पेश किया गया विश्वास प्रस्ताव

जैसे ही विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई मुख्यमंत्री विजय ने अपना विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान सत्ता पक्ष के सहयोगी दल सरकार के समर्थन में अपनी बात रखते हुए दिखाई दिए। जबकि विपक्ष कई मुद्दों पर निशाना साधता दिखाई दिया। मतदान प्रक्रिया शुरू होती इसके पहले ही प्रमुख विपक्षी दल सदन से वॉकआउट करते हुए दिखाई दिए।

कैसा रहा चुनाव का परिणाम

विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की बात करें तो 108 सीटों के साथ टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई लेकिन बहुमत के आंकड़े से 10 सीट दूर थी। विजय को दो सीटों पर जीत मिली थी ऐसे उन्होंने एक सीट खाली करनी पड़ती तो यह संख्या 107 ही रह जाती। इसके बाद टीवीके को कांग्रेस के पांच सीपीआई, सीपीआई, वीसीके, आइयूएमएल के दो-दो विधायकों का समर्थन मिला। इस तरह से यह आंकड़ा 120 पर पहुंच गया। हालांकि, अब फ्लोर टेस्ट में ये बढ़कर 144 हो गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews